Site icon Dainik Savera Times

आप सरकार द्वारा हिन्दुओं के त्यौहारों पर पटाखों पर प्रतिबंध लगाना दुर्भाग्यपूर्ण: गोयल

नयी दिल्ली: यूनाइटेड हिन्दू फ्रंट ने हिन्दुओं के त्यौहारों के अवसर पर पटाखों पर प्रतिबंध लगाए जाने के आदेश को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।

फ्रंट के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता जय भगवान गोयल ने मंगलवार को कहा कि प्रदूषण को नियंत्रित करने के नाम पर दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की ओर से पटाखों के संग्रह, बिक्री और उपयोग पर रोक लगाना हिन्दुओं पर अत्याचार माना जाना चाहिए। ऐसे तुगलकी आदेश से हिन्दू दशहरा और दीपावली जैसे बड़े त्यौहारों पर एक बार फिर परंपरागत पटाखे फोड़ने से वंचित कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हिन्दू धर्मावलंबियों, व्यापारियों तथा छोटे दुकानदारों में ऐसे निर्णय से आप सरकार के प्रति काफी रोष है।

Exit mobile version