Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली में सिख समाज के पास भाजपा चुनने के अलावा और विकल्प नहीं था: भोगल

June 18, 2024

दिल्ली में सिख समाज के पास भाजपा चुनने के अलावा और विकल्प नहीं था: भोगल

नयी दिल्ली: शिरोमणि अकाली दल (दिल्ली) के निष्कासित महासचिव एवं अखिल भारतीय दंगा पीडित राहत समिति 1984 के अध्यक्ष कुलदीप सिंह भोगल ने मंगलवार को कहा कि हाल के लोकसभा चुनावों में दिल्ली के सिख समाज के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में वोट करने के अलावा कोई विकल्प नहीं था।

भोगल ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हाल के लोकसभा चुनावों में सिख समाज ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा के प्रत्याशियों को वोट दिया है। सिख समाज कांग्रेस को वोट दे नहीं सकता और आम आदमी पार्टी के पास जा नहीं सकता। उन्होंने दावा कि माेदी के अलावा किसी और प्रधानमंत्री ने सिख समाज के हित में काम नहीं किया है। मोदी ने 1984 के सिख दंगों पर दिल्ली और कानपुर की घटनाओं पर विशेष जांच दल का गठन का किया। दंगा पीड़ितों काे वित्तीय राहत दी गयी है। साहबजादों को उचित सम्मान मिला है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें