Site icon Dainik Savera Times

बिहार में बाढ़ त्रासदी का स्थाई समाधान हो: राहुल गांधी

rahul ghandhi

rahul ghandhi

नई दिल्लीः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बिहार में बाढ़ से प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि यह अब सालाना त्रासदी बन चुकी है और इसके स्थायी समाधान की दिशा में जरूरी उपाय करने अब आवश्यक हो गए हैं।

गांधी ने रविवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि बिहार में बाढ़ फिर कहर बनकर टूटी है और लाखों लोग प्रभावित हैं तथा सैकड़ों गांव डूबे हुए हैं। कई लोगों की मौत हो गयी और कई के लापता होने की खबर है। जिन परिवारों ने अपनों को खोया है, उनके प्रति उन्होंने गहरी संवेदना व्यक्त की है।

उन्होंने कहा कि सबसे दुखद बात यह है कि बिहार में यह संकट नया नहीं है। हर साल बाढ़ आती है, मौतें होती हैं, परिवार उजड़ते हैं और लोग पलायन करते हैं। उन्होंने भाजपा की डबल इंजन सरकार से पूछा कि पिछले 17 वर्षों में इस सालाना त्रासदी से निपटने के लिए क्या किया गया और जमीन पर क्या बदला है। गांधी ने कहा कि बिहार के लोगों को हर साल राहत और आश्वासन नहीं, बल्कि स्थायी समाधान चाहिए।

Exit mobile version