Site icon Dainik Savera Times | Hindi News Portal

त्रिपुरा के राज्यपाल इंद्र सेना रेड्डी मिजोरम के राज्यपाल का भी कार्यभार संभालेंगे

नयी दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मिजोरम के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति की अनुपस्थिति में त्रिपुरा के राज्यपाल इंद्र सेना रेड्डी नल्लू को मिजोरम के राज्यपाल का कार्यभार संभालने को कहा है।

राष्ट्रपति सचिवालय ने गुरुवार को बताया कि राष्ट्रपति ने त्रिपुरा के राज्यपाल को अपने कर्तव्यों के अलावा, मिजोरम के राज्यपाल की अनुपथिति में उनके कार्यों का भी निर्वहन करने के लिए नियुक्त किया है।

रिपोर्ट के अनुसार मिजोरम के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति बीमारी के कारण अवकाश पर हैं।

Exit mobile version