Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

ट्रेनिंग के दौरान तोप का गोला फटने से दो अग्निवीरों की हुई मौत, सेना ने दिये जांच के आदेश

October 11, 2024

ट्रेनिंग के दौरान तोप का गोला फटने से दो अग्निवीरों की हुई मौत, सेना ने दिये जांच के आदेश

नयी दिल्ली: सेना के दो अग्निवीरों की फायरिंग अभ्यास के दौरान तोप का गोला फटने के कारण मौत हो गयी , सेना ने इस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिये हैं।

यह दुर्घटना गुरूवार दोपहर उस समय हुई जब अग्निवीर महाराष्ट्र में नासिक के निकट देवलाली फील्ड फायरिंग रेंज में अभ्यास कर रहे थे। अभ्यास के दौरान दुर्भाग्य से तोप का एक गोला दुर्घटनावश फट गया जिससे दो अग्निवीर बुरी तरह घायल हो गये। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गयी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें