
नई दिल्ली: देश की कारोबारी दुनिया की नई ताकत और आत्मनिर्भर भारत की भावना का उत्सव आज नई दिल्ली के प्रतिष्ठित भारत मंडपम में देखने को मिला, जहां आयोजित हुआ नेशनल बिज़नेस अचीवर समिट एंड अवार्ड्स 2025—एक ऐसा मंच जिसने देशभर से आए प्रतिभाशाली उद्यमियों और इनोवेटर्स को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया। इस भव्य समिट में कारोबार, नवाचार और राष्ट्रनिर्माण में अहम भूमिका निभा रहे बिज़नेस लीडर्स को सम्मानित किया गया, जिन्होंने ‘वोकल फॉर लोकल’, ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ जैसे अभियानों को व्यावसायिक धरातल पर साकार किया है।
मुख्य अतिथि केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए कहा, “हमारी सरकार का मकसद नीतियों को सरल बनाकर कारोबारियों को आगे बढ़ने का अवसर देना है, बाधा नहीं। चाहे खाद्य प्रसंस्करण हो या टेक्नोलॉजी—हर क्षेत्र में उद्यमिता को बढ़ावा मिलना चाहिए।” “मैं खुद को आप सबके और सरकार के बीच पुल की तरह देखता हूं। आप आगे आइए, आपकी हर सार्थक पहल में हम साथ हैं।”

कार्यक्रम की विशेष अतिथि जानी-मानी अभिनेत्री और पूर्व सांसद जया प्रदा ने कहा, “देश के असली नायक वही हैं जो आज बिना रुके, बिना थके अपने प्रयासों से भारत को आगे ले जा रहे हैं। आज इन्हें सम्मानित करना, भारत के भविष्य को सम्मान देना है।”
आयोजक संस्था कनेक्टिंग बिज़नेस अचीवर्स के चेयरमैन धीरेंद्र राघव ने कहा, ” यह मंच केवल ट्रॉफी देने का नहीं, बल्कि उन उद्यमियों की पहचान का जरिया है जो समाज में सकारात्मक, सतत और समावेशी परिवर्तन ला रहे हैं। हम ऐसे लोगों को आगे ला रहे हैं जो ‘लोकल टू ग्लोबल’ विज़न को साकार कर रहे हैं।”
समारोह के प्रधान संपादक मुस्तुफा ए. खान ने कहा “हमारा प्रयास है कि ऐसे लोगों को पहचान दी जाए, जो व्यवसाय में नवाचार, नेतृत्व और ईमानदारी के नए मानक स्थापित कर रहे हैं। ये पुरस्कार सिर्फ अलंकरण नहीं, दूसरों को प्रेरणा देने वाला प्रतीक हैं।”

नेशनल बिज़नेस अचीवर अवार्ड्स आज देश के प्रतिष्ठित कारोबारी सम्मानों में गिना जाता है। यह केवल लाभ आधारित मापदंडों पर नहीं, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व, नेतृत्व कौशल और नवाचार पर भी आधारित है। इस साल अवॉर्ड्स में MSME, मैन्युफैक्चरिंग, एजुकेशन, एग्रीकल्चर, टेक्नोलॉजी, और रियल एस्टेट जैसे विविध क्षेत्रों से जुड़े उत्कृष्ट व्यक्तियों और ब्रांड्स को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को FIFHI, GTTCI, MSME चैंबर ऑफ कॉमर्स (इंडिया एवं दुबई) सहित कई केंद्रीय और राज्यस्तरीय मंत्रालयों और व्यापार संगठनों का समर्थन प्राप्त था।
जहां एक ओर देश वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में अग्रसर है, वहीं इस तरह के आयोजन यह दर्शाते हैं कि सरकार और उद्योग जगत एक साझा विज़न के साथ आगे बढ़ रहे हैं। इस दौरान सुरेश अग्रवाल – भारत के सर्वश्रेष्ठ निर्यातक, गंगानगर मोटर्स लिमिटेड और एमटीआर एक्सपोर्ट्स के निदेशक एवं अध्यक्ष
व नीलम मित्तल – भारत की सर्वश्रेष्ठ गृह सज्जा कंपनी, सीएमए टर्नकी प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड और सीएमए मॉड्यूलर सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड की निदेशक मौजूद रहीं।
2025 के प्रमुख पुरस्कार विजेता
-डॉ. वरुण चौधरी – ग्लोबल एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2025, CG हॉस्पिटैलिटी होल्डिंग्स
– रेनू अग्रवाल – वूमन एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2025, AGGCON
– ठाकुर अनुप सिंह – संस्थापक एवं सीएमडी, Marg ERP Ltd
– ज्योति प्रकाश गाडिया – मैनेजिंग डायरेक्टर, Resurgent India Ltd
– आइनी फातिमा – प्रॉमिसिंग ब्रांड (स्टार्टअप सेक्टर), INDICARRY
-संत कुमार चौधरी – बेस्ट एजुकेशनिस्ट, शंकरा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी
मेष: दिन शुभ रहेगा...