Site icon Dainik Savera Times

वंदे मातरम् के 150 साल पूरे, PM MODI भव्य कार्यक्रम की करेंगे शुरुआत

नई दिल्ली। देशभर में आज राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 साल पूरे होने पर बड़ा जश्न मनाया जा रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में एक भव्य कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। इस समारोह में एक स्मारक डाक टिकट और सिक्का भी जारी किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी सुबह करीब 9:30 बजे इस ऐतिहासिक आयोजन में शामिल होंगे।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (Twitter) पर लिखा-“7 नवंबर का दिन देशवासियों के लिए ऐतिहासिक होने जा रहा है। हम ‘वंदे मातरम्’ गान के गौरवशाली 150 वर्षों का उत्सव मनाने जा रहे हैं। यह गीत वह प्रेरक आह्वान है जिसने देश की कई पीढ़ियों को राष्ट्रभक्ति की भावना से भर दिया।” मोदी ने आगे कहा कि कार्यक्रम में ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन इस समारोह का मुख्य आकर्षण होगा।

कब और कैसे लिखा गया था ‘वंदे मातरम्’
वंदे मातरम्’ को बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने 7 नवंबर, 1875 को लिखा था। 150 साल पहले लिखे इस गीत ने भारतीयों के दिलों में आज़ादी की भावना जगा दी थी।बंकिम चंद्र ने इस गीत में मां भारती को देवी का रूप दिया, जिससे यह गीत देशभक्ति का प्रतीक बन गया। संस्कृत और बंगला भाषा के सुंदर मेल में रचा गया यह गीत, बाद में भारत की आत्मा का गान बन गया।

‘वंदे मातरम्’ का महत्व
‘वंदे मातरम्’ सिर्फ एक गीत नहीं, बल्कि स्वतंत्रता संग्राम का नारा था। आजादी के आंदोलन में इस गीत ने करोड़ों भारतीयों को एकता और देशभक्ति के सूत्र में बांधा। आज 150 साल बाद भी यह गीत उतना ही प्रेरणादायक है जितना उस समय था।

ये भी पढ़ेंः PM Kisan Yojana: इन किसानों की रुकेगी 21वीं सम्मान निधि किस्त, आने से पहले ये जरूरी काम निपटा लें

Exit mobile version