Water Bill : दिल्ली के लोग खराब पानी की मुसीबत के साथ-साथ बढ़े हुए पानी के बिल से भी परेशान है, लेकिन दिल्ली की सरकार उन्हें इस मुसीबत से निजात दिलाने के लिए एक नई योजना लाने जा रही है। इस योजना के आते ही दिल्ली के लोगों का पानी का बिल लगभग 90% तक कम हो जाएगा। बता दें की दिल्ली जल बोर्ड के पास करीब 27 लाख ग्राहक है। जिसमें से लगभग 16 लाख लोगों के पास पानी का अधिक बिल पंहुचा था।
दिल्ली की भाजपा सरकार में जल मंत्री प्रवेश वर्मा के अनुसार सरकार की और से जल्द ही एक नई योजना लाई जा रही है। इस योजना के तहत घर पर इस्तेमाल होने वाले पानी के बिलों की समीक्षा की जाएगी। इससे उनके बिल 90% तक कम हो जाएंगे। जल बोर्ड के बिलिंग सिस्टम को दोबारा तैयार किया जाएगा। क्योंकि तैयार सॉफ्टवेयर में कुछ तकनिकी खामिया है।
बढ़े हुए बिल की शिकायत-
यूं तो झटका बिजली से लगता है लेकिन दिल्ली वासियों को बढ़े हुए पानी के बिल लगातार झटका दे रहे थे। आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद दिल्ली में पानी मुफ्त कर दिया गया था। लेकिन लगातार बढ़े हुए बिल मिलने के बाद लोगों ने बिल भरना बंद कर दिया था। जिस वजह से दिल्ली जल बोर्ड को राजस्व का भारी नुकसान हो रहा था। इसके लिए आम आदमी पार्टी की सरकार ने भरोसा दिलाया था की वह इसके समाधान के लिए वन टाइम सेटलमेंट पॉलिसी लेकर आएगी।
सिर्फ एक मौका-
दिल्ली के एक सीनियर अधिकारी ने बताया की इस योजना के तहत सिर्फ एक बार बिल माफ़ होगा। अगर फिर भी कोई व्यक्ति बिल नहीं भरता तो उसे दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा। अधिकारी के अनुसार लेट फीस की वजह से ये बिल बहुत ज्यादा दिख रहे है।
जल बोर्ड की होगी बंपर कमाई-
लोगों द्वारा बिल नहीं भरे जाने से दिल्ली जल बोर्ड को भारी नुक्सान झेलना पड़ रहा था। इस योजना के लागू होने के बाद बोर्ड के खाते में लगभग 2500 करोड़ तक आ सकते है। इस योजना से लोगों के साथ-साथ जल बोर्ड को भी फायदा होगा।
नहीं खाने पड़ेगें धक्के-
इस योजना के तहत ऐसा सॉफ्टवेयर बनाया जा रहा है जिससे सारा का सारा बिल खुद ही कैलकुलेट हो जाएगा। बिल सेटलमेंट के लिए लोगों को जल बोर्ड के ऑफिस नहीं जाना पड़ेगा।

