Site icon Dainik Savera Times

चुनाव आयोग से अपनी शिकायतों का स्पष्ट निराकरण चाहेंगे : कांग्रेस

नयी दिल्ली: कांग्रेस ने कहा है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में गड़बड़ी की शिकायतें कार्यकर्ताओं से लगातार मिल रही हैं और उनको लेकर पार्टी ने आज चुनाव आयोग से मुलाकात कर कहा है कि उन्हें शिकायतों का स्पष्ट निराकरण चाहिए।

कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने चुनाव आयोग से मुलाकात के बाद वहां मौजूद पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि आयोग के अधिकारियों को सात विधानसभा क्षेत्रों की शिकायतें दस्तावेजों के साथ की गई हैं तथा अगले 48 घंटे में 13 और शिकायतें दर्ज की जाएंगी। ज्यादातर विधानसभा क्षेत्रों में ईवीएम मशीनों की बैटरी को लेकर शिकायतें दर्ज की गई हैं।

Exit mobile version