Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

Weather Update: Delhi में छाए बादल, बारिश की जताई जा रही आशंका, Himachal में हो सकती है बर्फबारी

February 22, 2024

Weather Update: Delhi में छाए बादल, बारिश की जताई जा रही आशंका, Himachal में हो सकती है बर्फबारी

दिल्ली: उत्तर भारत में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। राजधानी दिल्ली में आज हल्के बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में अगले कुछ दिनों तक मौसम सुहाना बना रहेगा। इसी के साथ उत्तराखंड के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। वही दूसरी तरफ उप-हिमालयी में बर्फबारी का अनुमान भी जताया जा रहा है। बिहार और उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में आज बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है।

बंगाल में आज तेज हवाओं के साथ बारिश की उम्मीद है। पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान चंडीगढ़ के कुछ जिलों में भी बारिश की उम्मीद जताई जा रही है। इसी के साथ अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आज बारिश की स्थिति बनी रहेगी। इसके अलावा, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी आज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि अगले 24 घंटों में उत्तर पश्चिम भारत और आसपास के मध्य भारत में मौसम सामान्य बना रहेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें