Site icon Dainik Savera Times

Wedding Season: देश भर में शादियों का सीजन शुरू, दिल्ली में आज के दिन हुई 50 हज़ार शादियाँ

नयी दिल्ली: देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर मंगलवार को देश भर में शादियों का सीजन शुरु हुआ। दिल्ली में लगभग 50,000 शादियाँ संपन्न हुईं और आज से ही अगले 16 दिसंबर तक शादियों के सीजन का पहला चरण पूरा होगा।

आज शादियों के सीजन का पहला दिन है, जो 18 दिनों तक चलेगा। इस अवधि में पूरे देश में लगभग 48 लाख शादियाँ होने का अनुमान है जबकि दिल्ली में यह आँकड़ा 4.5 लाख शादियों का है, जो व्यापारिक गतिविधियों में जबरदस्त वृद्धि लाएगा। अगले एक महीने से अधिक समय तक दिल्ली तथा पूरे देश में गाजे बाजे की आवाज़ सुनाई देगी।

Exit mobile version