Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

अदालत के फ़ैसले का इंतज़ार किए बिना ईडी ने केजरीवाल को भेजा 9वां समन

March 17, 2024

अदालत के फ़ैसले का इंतज़ार किए बिना ईडी ने केजरीवाल को भेजा 9वां समन

नयी दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को कहा कि अदालत के फ़ैसले का इंतज़ार किए बिना प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कथित शराब घोटाले के साथ-साथ जल बोर्ड के फर्जी मामले में भी समन भेज दिया।

‘आप’ की वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली के कैबिनेट मंत्री आतिशी ने आज कहा,“ केजरीवाल को गिरफ़्तार करने का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मक़सद आबकारी नीति के फर्जी केस में पूरा नहीं हो रहा तो नया केस तैयार करवा दिया गया है। ईडी को क़ानूनी प्रक्रिया से कोई मतलब नहीं, उसका एकमात्र मक़सद अरविंद केजरीवाल को गिरफ़्तार करके चुनाव प्रचार करने से रोकना है।”

सुश्री आतिशी ने कहा,“ आज के समय में मोदी का जो विरोध करता है, ईडी और केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) उसके पीछे पड़ जाती है। ईडी-सीबीआई-आयकर विभाग सिर्फ़ प्रधानमंत्री के विरोधियों को ख़त्म करने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे है।”

‘आप’ नेता ने कहा,“ कल अदालत ने केजरीवाल जमानत दे दी। अब क़ानूनी प्रक्रिया की शुरुआत होगी, केस पर बहस होगी और इस बात की जाँच होगी कि ईडी का समन क़ानूनी है या ग़ैर-क़ानूनी है लेकिन प्रधानमंत्री क़ानूनी प्रक्रिया का सम्मान नहीं करते। प्रधानमंत्री को सिर्फ़ एक चीज से मतलब है कि, किसी न किसी तरह से चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल दिया जाए, और उन्हें चुनाव में प्रचार करने से रोक दिया जाए।”

उन्होंने कहा कि अदालत के फ़ैसले का इंतज़ार किए बिना ईडी ने मुख्यमंत्री को कथित शराब घोटाले के साथ-साथ जल बोर्ड के फर्जी मामले में भी समन भेज दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें