Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ी गई महिला, अंतर्वस्त्रों में छुपाए थे सोने के बिस्किट, देखें Video

October 25, 2025

दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ी गई महिला, अंतर्वस्त्रों में छुपाए थे सोने के बिस्किट, देखें Video

नई दिल्ली: इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे पर एक और सोने की तस्करी का मामला सामने आया है। बता दे कि सीमा शुल्क विभाग ने यांगून से दिल्ली आने वाली एक महिला यात्री को पकड़ लिया, जब वह ग्रीन चैनल से गुजरते समय बिना घोषणा किए सोना लाने की कोशिश कर रही थी।

सीमा शुल्क अधिकारियों के अनुसार, शुक्रवार को महिला यात्री की तलाशी लेने पर उसके अंतर्वस्त्रों में छिपाए गए छह सोने के बिस्किट बरामद किए गए, जिनका कुल वजन 997.5 ग्राम था। जब्त सोना सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के तहत जब्त कर लिया गया है।

अलग तरीकों से हो रही तस्करी:

आईजीआई एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। अधिकारी बताते हैं कि हाल के महीनों में कई यात्रियों ने खजूर, अंडरवियर, इलेक्ट्रॉनिक एडाप्टर और यहां तक कि ट्रॉली बैग के पहियों में सोना छिपाकर देश में लाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया।

सीमा शुल्क अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों द्वारा सोने की तस्करी के नए-नए तरीके लगातार सामने आ रहे हैं और अधिकारियों की सतर्कता बढ़ती जा रही है।

ये भी पढ़ें: पूर्व DIG भुल्लर की बेनामी संपत्तियों का पर्दाफाश : CBI की Raid में हुए बड़े खुलासे

सावधानी और सतर्कता ही बचाव:

सुरक्षा एजेंसियां लगातार यात्रियों को चेतावनी दे रही हैं कि बिना घोषणा किए सोना लाना गैरकानूनी है और ऐसा करने पर गंभीर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें