Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Horoscope 13 Dec 2025: जानें नौकरी, व्यापार और सेहत को लेकर क्या कहते हैं सितारे

December 13, 2025

Horoscope 13 Dec 2025: जानें नौकरी, व्यापार और सेहत को लेकर क्या कहते हैं सितारे

Today’s Horoscope: मेष राशि- आज का दिन थोड़ा उलझनों से भरा हो सकता है। नया घर खरीदने की इच्छा पूरी होने के योग बन रहे हैं, लेकिन जीवनसाथी किसी बात को लेकर नाराज रह सकते हैं। ऐसे में वाणी और व्यवहार में संयम रखें। सरकारी मामलों में लापरवाही न करें। घर में किसी सदस्य से मतभेद हो सकता है। बच्चों के लिए कोई तोहफा खरीद सकते हैं।

वृषभ राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं में आपकी रुचि बढ़ेगी। ऑफिस में अधिकारियों से किसी बात पर बहस हो सकती है, जिससे तनाव बढ़ेगा। पहले दिया गया पैसा वापस मिलने की संभावना है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें, दुर्घटना का योग बन सकता है।

मिथुन राशि

आज का दिन सकारात्मक रहेगा। साझेदारी में नया काम शुरू कर सकते हैं। ऊर्जा से भरपूर रहेंगे, लेकिन उसका सही दिशा में उपयोग करें। मन थोड़ा अशांत रह सकता है। मां के साथ बाहर घूमने जाने का मौका मिलेगा। खर्च और समय दोनों का सही प्रबंधन जरूरी है।

कर्क राशि

आज का दिन मिला-जुला परिणाम देने वाला रहेगा। कार्यस्थल पर अपनी छवि बनाए रखने के लिए मेहनत करनी होगी। दिनचर्या को सुधारने की जरूरत है। सरकारी निवेश की योजना बना सकते हैं। मौसम के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। घर में किसी नए मेहमान के आने से खुशी का माहौल रहेगा।

सिंह राशि

आज जिम्मेदारियों से भरा दिन रहेगा। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। धन के मामलों में किसी पर भरोसा न करें। परिवार में किसी सदस्य की तबीयत बिगड़ सकती है। पारिवारिक व्यापार में परेशानियां आ सकती हैं। संतान पढ़ाई में लापरवाही दिखा सकती है।

कन्या राशि

आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। करियर में उन्नति के संकेत हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छा अवसर मिल सकता है। जीवनशैली में बदलाव करेंगे। प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी। सरकारी मामलों में मान-सम्मान मिलेगा। ननिहाल पक्ष से किसी के आने की संभावना है।

तुला राशि

आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। किसी सहयोगी से जरूरी जानकारी साझा करने से बचें। रुके हुए काम फिर से शुरू हो सकते हैं। उधार दिया हुआ धन वापस मिलने के योग हैं। मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। परिवार में तनाव हो सकता है। घूमने की योजना भी बन सकती है।

वृश्चिक राशि

आज बेवजह गुस्सा करने से बचें। कार्यक्षेत्र में छोटी बातों को तूल न दें। कोई पुराना मित्र आर्थिक मदद मांग सकता है। लेन-देन में साफ-सफाई रखें। परिवार के साथ धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

धनु राशि

आज धार्मिक कार्यों से जुड़कर मान-सम्मान मिलेगा। नई कोशिशें सफल होंगी। व्यापार में किसी बड़ी डील को अंतिम रूप दे सकते हैं। घर की साफ-सफाई और रखरखाव पर ध्यान देंगे। विरोधियों से सतर्क रहें। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका काम पूरा हो सकता है।

मकर राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। यात्रा के दौरान कोई अहम जानकारी मिल सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर फोकस करना होगा। अजनबियों पर भरोसा न करें और योजनाबद्ध तरीके से काम करें।

कुंभ राशि

आज खुशियों भरा दिन रहेगा। परिवार के किसी सदस्य को नई नौकरी मिलने से बाहर जाना पड़ सकता है। लगातार अच्छी खबरें मिलेंगी। जीवनसाथी पूरा सहयोग करेंगे। प्रॉपर्टी में निवेश का विचार बन सकता है। मां से किए गए किसी वादे को लेकर चिंता रह सकती है। किसी दोस्त से मुलाकात होगी।

मीन राशि

आज सतर्क रहने की जरूरत है। प्रॉपर्टी खरीदते समय सभी कागजात और पहलुओं की जांच करें। व्यापार में मेहनत जारी रखें। पुराने अधूरे काम निपटाने की कोशिश करेंगे। प्रेम जीवन में साथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। मौसम बदलने से स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें