Site icon Dainik Savera Times | Hindi News Portal

राशिफल: आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा, जानिए अपना आज का राशिफल

मेष राशिफल
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। कुछ कार्य जिसकी पिछले कुछ दिनों से प्लानिंग चल रही है, आज आपका वह कार्य शुरू होगा, जिससे आपको आर्थिक स्थिति में लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय में परिवर्तन की योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन ठीक रहेगा। परिवार के साथ यह समय अच्छा बीतेगा।

वृषभ राशिफल
आज के दिन आप अपने जीवन में कोई विशेष निर्णय ले सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में आज कोई नया सत्र आप शुरू कर सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक मदद मिलेगी। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। परिवार में लोग आपको मान-सम्मान, देंगे पत्नी से मधुर संबंध होंगे।

मिथुन राशिफल
आज का दिन आपके लिए खुशखबरी ला सकता है। आपको अपने कार्यक्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है। आपके व्यवहार के कारण कार्यक्षेत्र में आप से जुड़े लोग आप की प्रशंसा करेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, आप कोई नया वाहन आदि खरीद सकते हैं। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

कर्क राशिफल
आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। आप किसी विशेष कार्य को लेकर बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। न्यायालय पक्ष में विजय प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। कोई बड़ा डिसीजन आज परिवार के हित में आप ले सकते हैं।

सिंह राशिफल
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। किसी कार्य विशेष के लिए यदि आप सोच रहे हैं, तो उसको पूरा करने आज का दिन आपके लिए सफलतादायक रहेगा। न्यायालय पक्ष में यदि कोई विवाद चल रहा है, तो आज उसमें आपको सफलता मिलती दिखेगी। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ मिलेगा। कुछ नए पार्टनर के साथ आज आप समझौता कर सकते है। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा।

गीता के दूसरे अध्याय में भगवान श्री कृष्ण अर्जुन से कहते हैं कि जो व्यक्ति जन्म लेता है उसकी मृत्यु भी निश्चित है। इससे व्यक्ति किसी भी तरह से नहीं बच सकता। इसलिए मृत्यु पर शोक करने लायक नहीं है। भगवान श्री कृष्ण के अनुसार, जिसका कोई इलाज न हो उसके लिए शोक करने से एक अन्य दुख उत्पन्न हो जाता है।

कन्या राशिफल
आज का दिन आप वाहन आदि चलाने में सावधानी रखें, नहीं तो दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं। आज आपका मन अशांत रहेगा। आज भावुकता या जल्दबाजी में कोई भी डिसीजन कार्य क्षेत्र में न लें, नहीं तो इसका परिणाम आपके लिए अच्छा नहीं होगा। आज किसी भी व्यक्ति को बड़ी धनराशि उधर के रूप में देना आपके हित में नहीं होगा। पत्नी बच्चों से मतभेद बन सकते हैं।

तुला राशिफल
आज आप किसी बहुत पुराने मित्र से मिल सकते हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। कोई रुका हुआ कार्य आज आपका पूर्ण होगा। किसी विशेष व्यक्ति से आज आप मिल सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। परिवार में आप के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कोई नया वाहन आदि खरीद सकते हैं।

वृश्चिक राशिफल
आज का दिन आप कुछ परेशान रह सकते हैं, इसका एक कारण आपका स्वास्थ्य होगा। आप और आपका परिवार मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकता हैं, खानपान पर नियंत्रण रखें। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा लेनदेन करने से पहले अच्छी तरह कागजी कार्रवाई देखकर ही कोई बड़ा कम करें, नहीं तो नुकसान होगा। परिवार में मान-सम्मान में कमी होगी। पत्नी और बच्चों के साथ स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

धनु राशिफल
आज के दिन आप व्यापार में नया काम या नई साझेदारी शुरू न करें, नही तो हानि उठानी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में विरोधीयों का सामना करना पड़ सकता है। किसी बात को लेकर मन आशंकित बना रहेगा। पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। वाहन आदि के चलाने में सावधानी रखें।

मकर राशिफल
आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं। स्वास्थ्य के कारण आर्थिक स्थिति से आपको जूझना पड़ेगा। परिवार में कोई अप्रिय घटना घट सकती है। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा रिस्क आज न लें। अपरिचित व्यक्ति को बड़ी धनराशि उधार के रूप में न दें। व्यापार में घाटा लग सकता है। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर मतभेद की स्थिति निर्मित होगी, पत्नी से अनबन हो सकती है।

कुंभ राशिफल
आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। साथ ही स्वास्थ्य मौसम के कारण बिगड़ सकता है, लेकिन व्यापार-व्यवसाय में आपको बड़ी सफलता आज मिल सकती हैं। आपका रुका हुआ कार्य फिर से शुरू हो सकता है। कोई बड़ी साझेदारी कार्यक्षेत्र में हो सकती है। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे, मान-सम्मान बढ़ेगा।

मीन राशिफल
आज आपके व्यापार-व्यवसाय में बड़े लाभ के योग बन रहे हैं। कहीं से पुराना रुका हुआ धन मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में बड़ी पार्टनरशिप या डील हो सकती है, जिससे आर्थिक स्रोत के नए रास्ते बनेंगे। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। आप पत्नी और बच्चों के साथ कहीं बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं।

Exit mobile version