जानिए अपना 8 मई से 14 मई तक का साप्ताहिक राशिफल

मेष: इस सप्ताह आप कारोबार में वृद्धि को लेकर किसी प्रकार की योजना बना सकते हैं। कुटुंब का सहयोग प्राप्त होगा। भाइयों और बहनों से प्रेम भाव में इजाफा होगा। मन विचलित होगा किन्तु भाग्य का साथ मिलेगा। सप्ताह के दौरान प्रेम प्रसंगों को लेकर स्थितियां आपके पक्ष में आ सकती हैं। नौकरी वर्ग के.

मेष: इस सप्ताह आप कारोबार में वृद्धि को लेकर किसी प्रकार की योजना बना सकते हैं। कुटुंब का सहयोग प्राप्त होगा। भाइयों और बहनों से प्रेम भाव में इजाफा होगा। मन विचलित होगा किन्तु भाग्य का साथ मिलेगा। सप्ताह के दौरान प्रेम प्रसंगों को लेकर स्थितियां आपके पक्ष में आ सकती हैं। नौकरी वर्ग के जातकों पर कार्यभार बढ़ सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, वायरल संक्रमण परेशानी दे सकते हैं।

वृषभ: इस सप्ताह पुरानी चल रही समस्याओं का समाधान प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी कार्य के चलते आपको तारीफ प्राप्त हो सकती है तथा आपकी लोकप्रियता बढ़ सकती है। व्यर्थ का खर्चा होने से मन दुविधापूर्ण स्थिति में रहेगा। फालतू की भागा-दौड़ी बनी रहेगी। स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा तथा सुखों में बढ़ौतरी होगी। जीवन साथी का सहयोग प्राप्त होगा, साथ ही साथ धन की प्राप्ति का योग है।

मिथुन: इस सप्ताह आप में आलस्य बढ़ सकता है जिसके चलते आपके कार्य धीरे- धीरे पूर्ण होंगे। आर्थिक लाभ की संभावना पूरे हफ्ते बनी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा, पेट तथा मुख में तकलीफ हो सकती है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। किस्मत आपका भरपूर साथ देगी। वैवाहिक जीवन तथा व्यापारिक साझेदारों से मन-मुटाव संभव है। कार्य क्षेत्र से संबंधित की गई यात्रा लाभदायक होगी।

कर्क: इस सप्ताह कार्यक्षेत्र से संबंधित होने वाले फायदे के लिए यात्रा के योग बनेंगे। कहीं से अचानक आर्थिक लाभ की संभावना बन सकती है। बड़े भाई से सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य साथ नहीं देगा। छोटी-मोटी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। अपने जीवन साथी से मनमुटाव रह सकता है। लोग अपने फायदे के लिए आपका उपयोग कर सकते हैं।

संह: इस सप्ताह कई मायनों में भाग्य आपके पक्ष में होगा तथा किसी प्रकार का उपहार तथा सम्मान प्राप्त हो सकता है। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी, कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। सरकारी कार्यों में प्रयासरत लोगों को कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। स्त्री वर्ग से लाभ और सहयोग मिलेगा। सप्ताह के दौरान विशेष तौर पर स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कन्या: इस सप्ताह लेखन के कार्यों से जुड़े लोगों को अधिक सफलता प्राप्त हो सकती है। उपहार की प्राप्ति के योग बनेंगे, काम धंधे में प्रगति होगी। नये कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। प्रॉपर्टी से संबंधित कार्यों में अड़चनें आ सकती हैं। इस हफ्ते धनलाभ की अपेक्षा आपके खर्चे में अधिकता बनी रहने से मन परेशान हो सकता है। प्रियजनों के साथ मनोरंजक यात्राएं हो सकती हैं।

तुला: इस सप्ताह आप अपने कार्य से संबंधित नए लोगों के साथ संपर्क बना सकते हैं। तथा खुशी के सुखद क्षणों का आनंद प्राप्त करेंगे। इस सप्ताह शरीर में आलस्य बढ़ सकता है। अत: आलस्य के चलते कार्यों को न टालें, इस हμते आपको नए या पुराने प्रेम संबंध में आनंददायक अनुभव प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक: इस सप्ताह के उत्तरार्द्ध में समय अच्छा रहेगा। पराक्रम बढ़ेगा तथा बड़े भाइयों से लाभ मिलेगा। उच्च अधिकारियों की कृपा प्राप्त होगी। स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता हो सकती है। मौसमी बीमारी परेशान कर सकती है। यह सप्ताह वित्तीय रूप से फायदेमंद वाला बना रह सकता है। पारिवारिक लोगों तथा रिश्तेदारों के साथ कुछ गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं।

धनु: इस सप्ताह आपको भाग्य का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में उच्च पदस्थ लोगों तथा सहकर्मियों की कृपा प्राप्त होगी। नौकरी कर रहे लोगों को कई यात्राएं करनी पड़ सकती है जो उनके लिए लाभ दायक सिद्ध होंगी। धन लाभ की स्थितियां पूरे सप्ताह भर बनी रहेंगी। सप्ताह के अंत में वैवाहिक जीवन में उथल-पुथल की स्तिथि बन सकती है, सचेत रहें। मौसमी बीमारियों से बचने के लिए सावधानी बरतें।

मकर: इस सप्ताह जीवनसाथी के साथ आनंद का समय व्यतीत करेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें तथा साथ में कार्य कर रहे सहकर्मियों के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण बना कर रहें। पैसों का उचित मात्रा में आवागमन होने से मन की चिंताएं कम हो सकती है। नौकरी कर रहे जातकों के लिए समय अच्छा बना रहेगा।

कुंभ: यह सप्ताह कुम्भ राशि वालों के लिए ठीकठाक व्यतीत हो सकता है। सकारात्मक सोच बनाए रखें, नौकरी ढूढ़ रहे जातकों को सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर कोई नयी जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापारिक साझेदारों के साथ मनमुटाव हो सकता है। किसी कार्य के पूर्ण न होने से मन में निराशा उत्पन्न हो सकती है।

मीन: यह सप्ताह पैसों के लिहाज से बढ़िया बना रहेगा। वैवाहिक सुख का आंनद उठाएंगे। भाग्य का अच्छा साथ मिलने से आप बहुत सी परेशानियों से बच जाएंगे। आपके द्वारा किये गए कार्यों से आपके मान सम्मान में बढ़ौत्तरी हो सकती है। नौकरी कर रहे जातकों को कार्यस्थल पर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पिता को या पिता से कष्ट प्राप्त हो सकता है। छात्रों को अपने कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।

- विज्ञापन -

Latest News