जानिए अपना 16 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक का साप्ताहिक राशिफल

मेष: इस सप्ताह मेष राशि के जातकों का कामकाज को लेकर आत्मविश्वास अच्छा बना रहेगा। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह शुभ परिणाम लेकर आ सकता है। नौकरी कर रहे जातकों के लिए सप्ताह सामान्य बना रहेगा अधिकारी वर्ग के साथ वाद विवाद में न पड़ें। सप्ताह के मध्य में सेहत तथा काम.

मेष: इस सप्ताह मेष राशि के जातकों का कामकाज को लेकर आत्मविश्वास अच्छा बना रहेगा। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह शुभ परिणाम लेकर आ सकता है। नौकरी कर रहे जातकों के लिए सप्ताह सामान्य बना रहेगा अधिकारी वर्ग के साथ वाद विवाद में न पड़ें। सप्ताह के मध्य में सेहत तथा काम का बोझ आपको परेशान कर सकता है। खर्च भी सम्भब है। भाई -बहनों से रिश्ते मजबूत होंगे। छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है।

वृषभ: वृषभ राशि के जाताकों को सेहत से जुड़ी दिक्कतें परेशान कर सकती हैं। कामकाज को लेकर भागदौड़ अधिक बने रहने से तनाव हो सकता है। नौकरी करने वालों के लिए सप्ताह सामान्य फल देने वाला रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के कारण आपके दाम्पत्य जीवन में कुछ समस्या हो सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। संतान से लाभ मिलेगा तथा छात्रों को शुभ फल प्राप्त होंगे।

मथुन: मिथुन राशि के जातकों को धन सम्बन्धी मामलों में सफलता मिलेगी। आपको अपना फंसा हुआ पैसा मिल सकता है। प्रेमप्रसंग के लिहाज से सप्ताह आपके पक्ष में रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके सभी कार्य बिना अवरोध के पूर्ण होंगे। सप्ताह के मध्य में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। आपका पारिवारिक तथा वैवाहिक जीवन अच्छा बना रहेगा। सप्ताह के अंत में सेहत का ध्यान रखें। खर्च बढ़ सकता है।

कर्क: कर्क राशि के जातकों को अपने व्यापार तथा दाम्पत्य जीवन को लेकर कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। धन लाभ को लेकर आपको कुछ अवरोध मिल सकते हैं। छात्र वर्ग को इस सप्ताह अधिक परिश्रम के उपरांत सफलता मिलेगी। विदेशों से आपको लाभ मिल सकते हैं। सेहत तथा खानपान का ध्यान रखें। परजिनों का सहयोग आपको लाभ देगा।

सिंह: सिंह राशि के जातकों को धन लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र से सम्बंधित शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। व्यापारी वर्ग के लिए सप्ताह अच्छे परिणाम दे सकता है। आय के नए स्रोत मिल सकते है। सप्ताह के मध्य भाग में नौकरीपेशा वर्ग को कुछ दिक्कÞते हो सकती है। जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध मधुर रहेंगे। सेहत के लिहाज से सप्ताह सामान्य बना रहेगा।

कन्या: कन्या राशि के जातकों को कुछ व्यर्थ के तनाव परेशान कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र के लिहाज से सप्ताह सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों तथा अधिकारी वर्ग का सहयोग आपके लिए मददगार रहेगा। पिता से लाभ मिलेगा। कुछ जातकों को आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन अच्छा बना रहेगा। आलस्य से दूर रहें।

तुला: तुला राशि के जातको की कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। प्रेम सम्बंध के लिहाज से यह सप्ताह आपको मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। विवाह हेतु प्रयासरत लोगों के नए रिश्ते की शुरु आत हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको अधिकारी वर्ग के साथ कुछ समस्या हो सकती है। संतान के साथ सम्बन्ध अच्छे रहेंगे। छात्र वर्ग को इस सप्ताह परिश्रम की जरूरत रहेगी। इस सप्ताह अहंकार से दूर रहें।

वृश्चिक: वृश्चिक राशि के जातकों को कोई तनाव परेशान कर सकता है। कार्यक्षेत्र में कामकाज की अधिकता बनी रह सकती है। धनलाभ को लेकर अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। आपका पारिवारिक जीवन अच्छा बना रहेगा। वैवाहिक जीवन में कुछ समस्या हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। सर्दीजुकाम, या मौसमी बीमारी परेशान कर सकती है। छात्र वर्ग को शुभ फल प्राप्त होंगे।

धनु: धनु राशि के जातकों को धन का लाभ मिलेगा। कामकाज को लेकर दौड़भाग बनी रहेगी। सप्ताह के मध्य में मन किसी बात को लेकर परेशान हो सकता है। धन का खर्च भी इस समय हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें। पारिवारिक तथा दाम्पत्य जीवन में क्र ोध तथा अहम् से दूर रहें। सप्ताह का अंतिम भाग आपको लाभ देगा तथा आपका मन अच्छा रहेगा।

मकर: मकर राशि के जातकों को नौकरी में लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। संतान के साथ आपको कोई तकलीफ हो सकती है। छात्र वर्ग अपना समय व्यर्थ के कार्यों में नष्ट कर सकते हैं। धन लाभ को लेकर आपके प्रयास तेज हो सकते हैं। कामकाज को लेकर इस सप्ताह यात्रा का योग रहेगा। सरकारी कार्यों में अड़चने दूर हो सकती हैं।

कुंभ: कुम्भ राशि के जातकों को भाग्य का सहयोग मिलेगा। आपके अधूरे कार्य पूर्ण हो सकते हैं। अपनी सुविधाओं में कुछ कमी देखने को मिल सकती है। इस माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें। सप्ताह के मध्य में कार्यस्थल पर कुछ समस्या हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग लाभ देगा। सप्ताह का अंतिम भाग आपको धन का लाभ देगा तथा आपकी आय के स्रोत बढ़ सकते हैं।

मीन: मीन राशि के जातकों को सेहत से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। नौकरी कर रहे जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा जा सकता है। नए जॉब आफर मिल सकते हैं। व्यापारी वर्ग के लोगों के लिए सप्ताह सामान्य बना रह सकता है। आपकी दैनिक सुख-सुविधाओं में कमी हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखद बना रहेगा। सप्ताह के अंत में धन उधार देने से बचें।

- विज्ञापन -

Latest News