अंक राशिफल: आज इस अंक वालों के लिए आज का दिन कार्यक्षेत्र में अच्छा रहेगा, जानिए अपना आज का अंक राशिफल

अंक 1 विद्यार्थियों की शिक्षा में रूकावट आ सकती है। कार्यक्षेत्र में किसी को लेकर मन विचलित है। लेकिन आज आपको ध्यानपूर्वक काम करने की जरूरत होगी। ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता है। अंक 2 कार्यक्षेत्र के लिए दिन उत्तम बीत सकता है। नौकरी में परिवर्तन होने की संभावना है। आज आप अपने परिजनों के.

अंक 1
विद्यार्थियों की शिक्षा में रूकावट आ सकती है। कार्यक्षेत्र में किसी को लेकर मन विचलित है। लेकिन आज आपको ध्यानपूर्वक काम करने की जरूरत होगी। ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता है।

अंक 2
कार्यक्षेत्र के लिए दिन उत्तम बीत सकता है। नौकरी में परिवर्तन होने की संभावना है। आज आप अपने परिजनों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में शरीक होंगे।

अंक 3
कार्यक्षेत्र के लिए आज आप थोड़े चिंतित दिखाई देंगे। धन की आवश्यकता पड़ सकती है। वैवाहिक जीवन में भी थोड़ी समस्याएं आयेंगी लेकिन आप समझदारी और चतुरता से उन्हें संभाल लेंगे।

अंक 4
आज आपको ध्यान से कार्य करने की जरूरत होगी। सीनियर आपके ऊपर नजर बनाए रखेंगे। भावनात्मक एवं पारिवारिक संबन्धों का ध्यान रखें। अचानक कहीं भ्रमण का कार्यक्रम बन सकता है।

अंक 5
आज का दिन आपके लिए अच्छा बीत सकता है। किसी वाहन को खरीदने की योजना बना सकते हैं। जीवन साथी का साथ प्रेम और रोमांस बन रहेगा। रूके काम पूरे होंगे। रिश्तों को लेकर दुविधा में पड़ सकते हैं।

अंक 6
आज आपके रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। संपत्ति से संबन्धित मामलों में जिम्मेदारी से काम लें। कार्य की अधिकता के कारण आज आप अपनों के लिए समय कम निकाल पाएंगे।

अंक 7
आज आप चर्चा में रहेंगे। कोर्ट से संबन्धित मामले एवं सरकारी कार्यों में विजय प्राप्त होगी। सेहत के लिहाज से दिन बहुद ज्यादा अनुकूल नहीं है। इसलिए अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा।

अंक 8
नई नीतियां आपको आर्थिक लाभ दिलाएंगी। आज परिवार के साथ छोटी-छोटी यात्राएं कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के लिये आवेदन भरने के लिये दिन शुभ है।

अंक 9
दिन की शुरूआत में पारिवारिक मामले बेचैन करेंगे। घरेलू कलह का सामना करना पड़ सकता है। करियर एवं व्यक्तिगत जीवन में अहम को न आने दें। दोनों में सामंजस्य रखने का प्रयास करें।

- विज्ञापन -

Latest News