अंक राशिफल 17 जनवरी 2024 :बुधवार के लिए क्या होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग

अंक राशिफल 17 जनवरी 2024

अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

अंक 1
आज आप लोगों का दिन काफी अच्छा रहेगा। जो अभी तक कार्य आपके रुके हुए थे, वह पूरे होंगे। लंबे समय से यदि आप किसी काम को लेकर के परेशान थे, तो आज वह पूरा होने की संभावना है। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन में भी मधुरता रहेगी। किसी भी तरह की अगर अपने परिवार में अनबन हो रही थी, तो वह ठीक हो जाएगी। धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर:  5,      शुभ रंग: बैंगनी

अंक 2
आज के दिन आप लोग कुछ नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। कुछ पुराने कार्य खत्म हो जाएंगे। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। आज कुछ अपने लिए आप खरीदारी भी कर सकते हैं। परिवार के साथ कहीं घूमने फिरने जाएंगे। आज का दिन धन को लेकर अच्छा रहेगा। मगर धन खर्च हो सकता है।
लकी नंबर: 7,     शुभ रंग:  चैती

अंक 3
आज का दिन कार्य को लेकर काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज कहीं आप धार्मिक स्थान पर घूमने फिरने भ्रमण करने जा सकते हैं। आज परिवार के साथ भी समय बीतेगा। हो सकता है आज छुट्टी लेकर आप अपने परिवार वालों को समय दें और घूमने फिरने जाएं। स्वास्थ्य आप लोगों का अच्छा रहेगा और जवान महसूस करेंगे। धन की स्थिति भी अच्छी रहेगी। 
लकी नंबर:  2,      शुभ रंग: भूरा

अंक 4
आज का दिन आपका उतार चढ़ाव वाला रहेगा। किसी चीज को लेकर आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है, परंतु घबराने की आवश्यकता नहीं है। किसी भी कार्य में आपको परेशानी ज्यादा नहीं आएगी। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। मगर दोपहर बाद अचानक से बिगड़ सकता है, इसलिए अपने स्वास्थ्य का ध्यान रख कर परिवार के साथ समय जरूर बिताएं। जीवनसाथी को भी समय दें, ताकि आप उनको और वह आपको समझ सके। धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर:  21,        शुभ रंग: आसमानी

अंक 5
आज आप लोगों का दिन बेहद खास रहेगा और ऐसा दिन रहेगा जो की यादगार हो सकता है। आपके जीवन में नए कार्य शुरू होंगे या फिर नए अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। जिसको हां करने के बाद आप अपने आप को गर्वित महसूस करेंगे। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। यदि स्वास्थ्य अभी तक थोड़ा सा बिगड़ा हुआ था, तो आज फिर भी बेहतर होगा। परिवार का साथ मिलेगा। जीवनसाथी से प्रेम मिलेगा और धन भी प्राप्त होगा।
लकी नंबर:  9,      शुभ रंग: सफेद

अंक 6
आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। मगर कुछ कार्य में आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। किसी चीज को लेकर चिंतित हैं, तो आपको मानसिक तनाव जरूर उत्पन्न हो सकता है। परिवार में किसी से अनबन हो सकती है। इसलिए अपनी वाणी पर आज नियंत्रण रख कर चलें। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। मगर अनावश्यक धन खर्च करने से बचें।
लकी नंबर:  7,     शुभ रंग: नीला

अंक 7
आज का दिन चुनौतियां लेकर आएगा। मगर इन चुनौतियों को आप सही तरह से हल भी करेंगे और सफलता भी प्राप्त करेंगे। हो सकता है कि आज के दिन कुछ अवसर आपके हाथों से छूट जाए जिस वजह से आपका मूड खराब हो सकता है। मगर घबराने की आवश्यकता नहीं है। आने वाले समय में सारी चीज बेहतर होगी। आज का दिन आपके लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। मगर पैरों में दर्द या किसी अन्य तरह की परेशानी हो सकती है। परिवार का साथ रहेगा। परिवार को समय भी दें। जीवनसाथी के साथ भी आप समय बिताए। धन आपको आज प्राप्त होगा। कहीं से यदि आप उम्मीद कर रहे थे रुका हुआ धन आने की तो वह भी आने की संभावना है।
लकी नंबर: 52       शुभ रंग: पर्पल

अंक 8
आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। आज आप लोग ऊर्जावान महसूस करेंगे। आज आप कार्य क्षेत्र में अपने किसी मित्र की सहायता कर सकते हैं, जो की सहायता करने से आपको लाभ भी प्राप्त होगा। यानी कि कर्म का फल आपको अच्छा मिलेगा। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। मगर जिन लोगों को मूत्र से संबंधित परेशानी है। उन लोगों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। आज परिवार में शादी मिलेगी। मगर परिवार में किसी महिला से आपकी बहस हो सकती है। अगर आपकी जीवन साथी हैं, तो हो सकता है उनसे भी आपकी बहस हो तो इसलिए अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। धन की स्थिति आपकी अच्छी रहेगी।
लकी नंबर: 6       शुभ रंग:  नीला

अंक 9
आज का दिन आपका बेहतर रहेगा। आज आप ऊर्जावान भी रहेंगे। कुछ कार्यों में आप बढ़-चढ़के अपनी भूमिका निभा सकते हैं। आज आप अपने परिवार में भी समय बिताएंगे। परिवार के कुछ लोगों के साथ आज आप बहुत खुश रहेंगे। अगर आप विवाहित हैं, तो आपको अपने जीवनसाथी के परिवार वालों के साथ भी समय बिताने का अवसर मिलेगा। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। आज किसी को धन उधार दे सकते हैं। मगर फिर भी उधार देने से बचें।
लकी नंबर: 51        शुभ रंग: नारंगी

- विज्ञापन -

Latest News