अंक राशिफल 19 जनवरी 2024 :शुक्रवार के लिए क्या होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग

अंक राशिफल 19 जनवरी 2024

अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

अंक 1
आज का दिन आपका बेहद ही खास रहेगा। आज किसी कार्य में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। आज के दिन अगर कोई भी कठिनाई आपके व्यापार में आ रही थी, तो वह भी समाप्त होगी। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। परिवार के सदस्य भी आपको सम्मान देंगे। धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर:  9,      शुभ रंग: सफेद

अंक 2
आज का दिन आपका काफी हद तक अच्छा रहेगा। यदि आप व्यापार कर रहे हैं, तो आज आपके व्यापार में कोई खुशखबरी आ सकती है। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। मानसिक तनाव से बचकर रहें। परिवार में किसी सदस्य जो अविवाहित हो, उसके विवाह की बात चल सकती है। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। कहीं से धन आ सकता है।
लकी नंबर: 4,     शुभ रंग:  चैती

अंक 3
आज काफी सारे कार्य आपके पूरे होंगे। आज किसी चीज को लेकर अगर परेशानी में थे, तो वह परेशानी समाप्त हो सकती है। स्वास्थ्य आप लोगों का अच्छा रहेगा। खाने पीने पर ध्यान रखें और अपने डाइजेस्टिव सिस्टम का ध्यान रखकर चलें। घर परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। परंतु किसी को धन उधार ना दें।
लकी नंबर:  2,      शुभ रंग: बैंगनी

अंक 4
आज का दिन आपका काफी हद तक अच्छा रहेगा। यदि आप नौकरी में हैं, तो नौकरी में अचानक से किसी कार्य के सफल होने की खुशखबरी मिल सकती है। आज आपके स्वास्थ्य को भी लेकर के सुधार महसूस होगा। जीवन साथी के साथ समय बिताने का प्रयास करेंगे, परंतु किसी बात पर अचानक से लड़ाई हो सकती है। इसलिए थोड़ा ध्यान रखकर चलें। अपने जीवनसाथी को समझने का प्रयास करें। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। कई से धन आने की संभावना है।
लकी नंबर:  52,        शुभ रंग: पर्पल

अंक 5
आज का दिन आपका बेहद ही खास रहेगा। जो लोग ज्ञान के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन लोगों के लिए कोई खुशखबरी हो सकती है। आज के दिन आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यदि काफी लंबे समय से स्वास्थ्य खराब चल रहा था, तो अब बेहतर होगा। आज आप अपने प्रेमी के साथ समय बिताएंगे। आज आप अपने प्रेमी पर धन भी खर्च कर सकते हैं। इसलिए अधिक खर्च से बचकर रहें।
लकी नंबर:  12,      शुभ रंग: चॉकलेटी

अंक 6
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक परेशानी में जा सकता है, क्योंकि आज आपके आसपास का कोई व्यक्ति आपकी निंदा कर सकता है। जिस वजह से आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य आज आपका अच्छा रहेगा। किसी चीज को लेकर परेशानी नहीं रहेगी, परंतु मानसिक तनाव होगा। आज आपको अपने परिवार को समय देना जरूरी है। इसलिए कोशिश करें, कि अपने परिवार को समय दें। आज धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर:  7,     शुभ रंग: हल्का गुलाबी

अंक 7
आज किसी भी चीज को लेकर चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। आज किसी कार्य को यदि आप करना चाह रहे हैं, तो वह भी कार्य पूरे हो सकते हैं। स्वास्थ्य आप लोगों का अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे। अपनी संतान को भी समय देने का प्रयास करेंगे। धन कि स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर: 1       शुभ रंग: लाल

अंक 8
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा होगा। आज आपको कोई नई अपॉर्चुनिटी मिल सकती है। जो लोग राजनीतिक के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन लोगों के लिए यह समय अच्छा रहेगा। आज आप कुछ नया कार्य भी करने को सोच सकते हैं। आज आप लोगों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अपने आप को ऊर्जावान महसूस करेंगे। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आज आप किसी को धन भी दे सकते हैं। लेकिन धन देने से बचें।
लकी नंबर: 44       शुभ रंग:  गुलाबी

अंक 9
मूलांक 9 वालों के लिए आज का दिन बेहद खास है। आज कहीं घूमने फिरने का अवसर प्राप्त हो सकता है। ऊर्जावान रहेंगे, जिस वजह से आपके सारे अधूरे कार्य भी पूरे होंगे। परिवार वालों के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा और आज आप अपने लिए बाजार से कुछ नया सामान लेकर आ सकते हैं। धन अपने ऊपर ही खर्च करेंगे। इसलिए घबराने की आवश्यकता नहीं है। आने वाले समय में धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर: 22        शुभ रंग: पीला

- विज्ञापन -

Latest News