अंक राशिफल 20 जनवरी 2024 :शनिवार के लिए क्या होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग

अंक राशिफल 20 जनवरी 2024

अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

अंक 1
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। जो लोग व्यापार कर रहे हैं। उन लोगों के लिए कोई खुशखबरी आ सकती है। जो छात्र हैं उन लोगों के लिए भी परीक्षा से संबंधित कोई खुशखबरी आने की संभावना है। आज का दिन आपका स्वास्थ्य काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज आप लोग अपने परिवार वालों के साथ समय बिताना पसंद करेंगे। आने वाले समय में धन की स्थिति आप लोगों की बेहतर होगी। जिसकी वजह से आपके कर्ज भी उतर पाएंगे।
लकी नंबर:  4,      शुभ रंग: चैती

अंक 2
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। कुछ चीजों को लेकर आपको मेहनत करने की जरूरत है। अभी भी आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान देने की जरूरत है। आज अपने प्रेमी के साथ समय बिताने का प्रयास करें। उनको कहीं घूमने फिराने ले जाएं। आज आप अपने धन को लेकर चिंतित ना रहें।
लकी नंबर: 2,     शुभ रंग:  सफेद

अंक 3
आज का दिन आप लोगों का बेहतर है। आज आप कार्यक्षेत्र को लेकर परेशान बिल्कुल नहीं होंगे। आज कार्य करने में आपको मजा आएगा। आज का दिन आपका स्वास्थ्य मिला जुला रहेगा। शाम के समय स्वास्थ्य खराब होने की संभावना है। आज आप अपने प्रेमी के साथ बैठ कर वार्तालाप अवश्य करें। जो भी उलझने थी, उनको सुलझाने का प्रयास करें। धन की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी।
लकी नंबर:  9,      शुभ रंग: पर्पल

अंक 4
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक मिला-जुला रहने की संभावना है। आज आपके कार्य में किसी तरह की अड़चन आ सकती हैं। आज आपके परिवार में कोई व्यक्ति स्वास्थ से संबंधित परेशानियों में आ सकता है। आज आप लोगों का धन भी अत्यधिक खर्च होगा। स्वास्थ्य आपका पहले से बेहतर रहेगा। मगर चिंताएं बनी रह सकती हैं।
लकी नंबर:  55,        शुभ रंग: बैंगनी

अंक 5
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। जो कार्य अधूरे रह गए थे, वह पूरे होंगे या फिर दोबारा से शुरू हो सकते हैं। आपका स्वास्थ पहले से बेहतर होने की संभावना है। आज आप अपने प्रेमी के साथ मुलाकात करने को लेकर अवश्य सोचें। आज का दिन आपके धन की स्थिति को लेकर भी काफी हद तक बेहतर रहने की संभावना है।
लकी नंबर:  5,      शुभ रंग: हरा

अंक 6
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज जो लोग व्यापार करते हैं। उनके लिए दिन थोड़ा सा कष्टकारी हो सकता है। अगर आप किसी भी जगह पर नौकरी करते हैं, तो ऐसा नहीं होगा। आज के दिन आप लोगों को अपने स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखने की आवश्यकता है। आज खर्च होने की संभावना है। इसलिए धन पर भी नियंत्रण रखें। आज जो लोग सिंगल हैं। उनके लिए कोई खुशखबरी आ सकती है। उनका पार्टनर उनको या तो मिल सकता है या आज वह अपने पार्टनर को प्रपोज कर सकते हैं।
लकी नंबर:  7,     शुभ रंग: चॉकलेटी

अंक 7
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक बेहतर रहेगा। जो अभी तक कार्यक्षेत्र में आपको परेशानियां आ रही थी, उस परेशानियों से आप मुक्त हो सकते हैं। आज आपका स्वास्थ्य भी पहले से बेहतर रहेगा। यदि किसी भी प्रकार के कर्ज में फंसे हुए थे, तो वह कर्ज से भी आज आपको छुटकारा मिल सकता है या उस कर्ज को चुकाने की शुरुआत आज से हो सकती है। आज के दिन आप लोगों को अपने घर के सदस्यों के साथ समय बिताने की बहुत ज्यादा आवश्यकता है। आज धन की स्थिति थोड़ी सी खर्चे वाली रहेगी। परंतु बेहतर भी होगी।
लकी नंबर: 6       शुभ रंग: पीला

अंक 8
आज का दिन आप लोगों का मिला जुला रहेगा। आज किसी बात को लेकर चिंतत हो सकते हैं। धन की स्थिति को लेकर चिंताएं बनी रहेगी। व्यापार में भी आज चिंताएं बनी रह सकती हैं। स्वास्थ्य का इस पर अवश्य प्रभाव पड़ेगा। आज मानसिक तनाव होगा, मगर आज आप अपने प्रेमी के साथ समय बिताएंगे, तो इस वजह से आपका तनाव समाप्त हो जाएगा। धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर: 47       शुभ रंग:  हल्का गुलाबी

अंक 9
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। कार्य क्षेत्र में भाग दौड़ लगी रहेगी। जो लोग व्यापार करते हैं, उनके लिए भी भाग दौड़ दिन भर रहने की संभावना है। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। आज अपने आप को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आज के दिन आप लोगों को अपने घर में जो आपसे आयु में छोटे भाई बहन हैं। उनके साथ समय बिताना अच्छा रहेगा या हो सकता है उनके साथ समय बिताने का समय मिले। आज धन खर्च होने की संभावना है। आज धन को लेकर आप सतर्क रहें। कहीं पर भी अगर जा रहे हैं तो चोरी चकारी से बचकर रहें। 
लकी नंबर: 21        शुभ रंग: लाल

- विज्ञापन -

Latest News