विज्ञापन

अंक राशिफल 21 December: जानिए वीरवार के लिए क्या होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग

अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी.

- विज्ञापन -

अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

अंक 1 
आपके पद में बदलाव आपके काम को भी बदल सकता हैं। अपने काम में आपको अधिक अधिकार प्राप्त होंगे। आपका नेतृत्व मूल्यवान और ज़रूरी है। उस सम्मान का आनंद लें जो दूसरे अभी आपको दे रहे हैं।
शुभ अंक- 52
शुभ रंग- सिल्वर

 

अंक 2
आज आप हर बात को लेकर भावुक रहेंगे इसलिए छोटी छोटी बातों से निराश न हों। लोगों से बात कर के गलतफहमियों को दूर किया जा सकता है।
शुभ अंक- 22
शुभ रंग- ग्रे

 

अंक 3 
यह समय आपके लिए शानदार है। क़ानूनी मामले आपके पक्ष में हैं। आपको अपने सलाहकार या पिता के साथ विदेश यात्रा का मौका मिलेगा। आपकी आध्यात्मिक विश्वासों का परीक्षण किया जा सकता है।
शुभ अंक-12
शुभ रंग- हरा

 

अंक 4 
अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जिस धन का आप इंतजार कर रहे हैं वह जल्दी ही मिलेगा। आज का विषय आंतरिक जागृति है। मन के अंदर की गहरी आत्मनिर्भर प्रक्रियाएं और मानसिक उत्तेजनाएं आपको अपने मूल्यों और प्राथमिकताओं की ओर ध्यान केंद्रित करने में मदद करती हैं।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- क्रीम

 

अंक 5 
स्वास्थ्य चिंताओं के कारण आप परेशान हैं। अपनी चिंताओं को स्वयं ही न रखें बल्कि उनके साथ शेयर करें जो आपकी सहायता कर सकें। सोच समझ कर निवेश करें। अभी खुद की देखभाल का अभ्यास करें और अपने उत्तरों के लिए आध्यात्मिक रास्तों का सहारा लें।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- पीला

 

अंक 6 
आज एक अच्छी मित्रता का रिश्ता बनने वाला हैं यहाँ की दुश्मन भी दोस्त बनेंगे। यह रिश्ते कौशल, ऊर्जा और कार्यक्षमता को बढ़ाएंगे। आपको लोगों को उत्साहित और उत्तेजित करने की जरूरत है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- गोल्डन

 

अंक 7 
अनावश्यक ऋण और धोखाधड़ी भरे सौदों से बचने के लिए कानूनी मामलों या खरीद पर ध्यान दें। अपने साथी,पति / पत्नी को अपनी चिंताओं के बारे में बताने के लिए समय निकालें। चोट या दुर्घटना से अस्थायी बाधाएं उत्पन्न होंगी।
शुभ अंक- 27
शुभ रंग- वॉइलेट

 

अंक 8 
आपकी क्षमताएं और गुण आपकी विशेषता है। काम या पेशे से जुड़े मुद्दे आज आपको लाभ पहुंचाएंगे। काम में मिली सफलता से आप आनंद प्राप्त मिलेगा। कड़ी मेहनत करना जारी रखें और कठिन समय भी गुजर जायेगा।
शुभ अंक- 14
शुभ रंग- लाल

 

अंक 9
अपनी मेहनत का आज आपको सुखद नतीजा प्राप्त होने वाला है। धन या आमदनी आपकी चिंता का विषय हो सकते है। आपको अपनी परियोजनाओं के लिए धन या निवेश की आवश्यकता होगी।
शुभ अंक- 12
शुभ रंग- लेमन

Latest News