Site icon Dainik Savera Times | Hindi News Portal

Surya Grahan 2024 : आज है साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानें सूतक काल और इससे जुड़ी पूरी जानकारी

Surya Grahan 2024 Time: आज साल 2024 का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है और आज ही सर्वपितृ अमावस्या भी है। आपको बता दे कि यह साल का आखिरी सूर्य ग्रहण और आखिरी ग्रहण भी होगा। दरअसल जब ग्रहण लगता है तब सूतक काल लग जाता है। ऐसे में इस काल में बहुत सी बातो का ध्यान रखना होता है और बहुत सारी सावधानियां का पालन करना पड़ता है। जिससे गर्भवती महिलाओं से लेकर पूजा और खान पर भी खास ध्यान देना पड़ता है। तो चलिए जानते हैं साल के आखिरी सूर्य ग्रहण से जुड़ी सभी खास जानकारी

सूर्य ग्रहण 2024 समय

भारतीय समय के अनुसार यह ग्रहण आज रात 9 बजकर 13 मिनट से शुरू होगा और खत्म देर रात 3 बजकर 17 मिनट पर होगा। यह सूर्य ग्रहण कुल 6 घंटे 4 मिनट तक रहने वाला है। आपको बता दें कि यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा, क्योंकि सूर्य ग्रहण रात को लगेगा। जिस कारण इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। यानि कि इस ग्रहण का देश पर भौतिक प्रभाव, आध्यात्मिक प्रभाव, सूतक का प्रभाव या किसी प्रकार का धार्मिक प्रभाव नहीं पड़ने वाला है। जिससे भारत में रहने वाले सभी लोगों के लिए सामान्य दिनचर्या होगी। दरअसल हिन्दू शास्त्रों की मानें तो जहां ग्रहण लगता है और जहां दिखता है इसका प्रभाव भी वहीं पड़ता है। इसलिए, भारत में यह ग्रहण न दिखने के कारण इसका कोई भी प्रभाव भारतवासियों पर नहीं पड़ने वाला है।

इन जगहों पर दिखेगा सूर्य ग्रहण

यह सूर्य ग्रहण चिली, अर्जेंटीना, ब्राजील, मैक्सिको, उरुग्वे, पेरू, न्यूजीलैंड, फिजी, इक्वेडोर, अंटार्कटिका, टोंगा, अमेरिका, परागुआ आदि जगहों पर दिखाई देगा। हालां​कि पूर्ण सूर्य ग्रहण चिली और अर्जेंटीना में देखा जा सकेगा।

ग्रहण की सावधानियां

दरअसल जब ग्रहण लगता है तब सूतक काल लग जाता है। इस काल के दौरान बहुत सारी सावधानियां का पालन करना पड़ता है। हालांकि यह ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। इसीलिए आपको चिंता करके की कोई आवश्यकता नहीं है। गर्भवती महिलाओं को कोई हानि नहीं होगी। हिन्दू शास्त्रों के अनुसार जिन जगहों पर ये ग्रहण दिख रहा है, वहां रहने वाले भारतीय सूतक के नियमों का पालन कर सकते हैं।

सूर्य ग्रहण के बाद जरूर करें ये तीन काम

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूर्य ग्रहण समाप्त होते ही घर में गंगाजल का छिड़काव करना चाहिए।
साथ ही घर के सभी स्थानों को अच्छी तरह से साफ करें।
इस दौरान भोजन बनाने से पहले उसमें तुलसी के पत्ते जरूर डालें।
ग्रहण समाप्ति के बाद परिवार के सभी सदस्यों को स्नान करना चाहिए।
साफ हाथों से पूजा घर के सभी देवी देवताओं को भी स्नान कराएं।
सूर्य ग्रहण समाप्त होने के बाद अपनी सामर्थ्य के अनुसार गरीबों को दान करें।
सूर्य ग्रहण के बाद चना, गेहूं, गुड़, केले, दूध, फल और दाल आदि का दान करें।

Exit mobile version