Site icon Dainik Savera Times | Hindi News Portal

आज का राशिफल 01 जून 2024: सिंह राशि वालो को मिलेगा सम्मान, जानिए अपना आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 1 June 2024: ग्रह गोचर के अनुसार शनिवार 1 जून 2024 को कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज के दिन चंद्रमा मीन राशि में मौजूद रहेंगे। आज ज्येष्ठ माह की नवमी तिथि है। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल जानें शनिवार यानी 1 जून 2024 का मेष से लेकर मीन राशि तक अपना भविष्यफल।

मेष राशि
आपके पक्ष में आज अच्छी वस्तु की स्थितियां निर्मित होंगी। विरोधी आपकी इज्जत खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। व्यावसायिक सफलता से आपका मनोबल हाई रहेगा। पुराने संगी साथियों के साथ आज कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।

वृषभ राशि
आज आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। इसके कारण आपको प्रशंसा प्राप्त होगी। वाणी पर आज नियंत्रण बना कर रखें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में नई योजनाओं से आपको फायदा पहुंचेगा। लगन मेहनत व उचित फल आज के दिन आपको मिलेगा। क्रोध एवं उत्तेजना पर आज नियंत्रण बनाकर रखें, नहीं तो नुकसान हो सकता है।

मिथुन राशि
संतान के स्वास्थ्य को लेकर आज आप परेशान रहेंगे। सोचे हुए कामों में असफलता मिल सकती है। व्यापारिक निर्णय समय पर लेना पड़ेगा, नहीं तो दिक्कत हो सकती है। चोट व रोग से आपके जीवन में बाधा उत्पन्न होगी। दिन भर बेचैनी बनी रहेगी। भूमि या भवन संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क राशि
शायरी कष्ट से कार्यों में आज बड़ा कार्य संभव है। भागदौड़ आज आपको ज्यादा करनी पड़ेगी। घर परिवार की हेल्प आपको प्राप्त होगी। राजकीय सहयोग के कारण आपके कार्य बनेंगे। रिश्तेदारों से संबंधों की मर्यादा में रहकर बातचीत करें।

सिंह राशि
पुराना रोग आज परेशान कर सकता है। भागदौड़ आज ज्यादा करनी पड़ेगी। खुद के कार्यों से ही जनप्रियता एवं सम्मान आपको प्राप्त होगा। रोजगार के क्षेत्र में संभावनाएं आज ज्यादा रहेंगी। स्थाई संबंध से संबंधित दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या राशि
पार्टी व पिकनिक का आनंद आज आपको प्राप्त होगा। स्टूडेंट वर्ग को सफलता मिल सकती है। नए कार्य योजनाओं की आपकी चर्चा होगी। लाभदायिक समाचार समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा का कारण बनेगी। साहस पराक्रम और विश्वास का महल आपके फेवर में रहेगा।

तुला राशि
वाद विवाद से आज आपके जीवन में क्लेश होगा। शारीरिक कष्ट हो सकता है। बकाया वसूली के प्रयास आज आपको करने होंगे। आपसी मतभेद लोगों से ज्यादा रहेगा। किसी से मदद की उम्मीद ज्यादा ना करें। आर्थिक समस्या आज हो सकती है। व्यापार रोजगार आज मध्यम रहेगा।

वृश्चिक राशि
आज फालतू का खर्च ज्यादा होगा। कीमती वस्तु खरीदने से आपको लाभ प्राप्त होगा। व्यापार व्यवसाय ठीक चलेगा। नए लोगों से मुलाकात आपकी होगी। रुका हुआ धन एवं निवेश में वृद्धि होने के योग हैं। पेट संबंधी रोग आज आपको हो सकते हैं।

धनु राशि
नई योजना पर आज आप करेंगे, जिसके कारण आपको भविष्य में लाभ होगा। सरकारी कानूनी विवाद आज आपके पक्ष में रह सकते हैं। नया काम व्यवसाय आदि की बात आप करेंगे। घर बाहर टेंशन की स्थिति रहेगी। विवाद को आज ज्यादा बढ़ावा ना दें। कोई भी कार्य जल्दबाजी में ना करें।

मकर राशि
धर्म कर्म से संबंधित कार्यों में आज आपकी रुचि रहेगी। धन प्राप्त के रास्ते आपको मिलेंगे। पहले किए गए कार्यों का परिणाम आज आपको मिलेगा। संतान के कामों से आज आपको खुशी प्राप्त होगी। व्यापार व्यवसाय में तरक्की के योग हैं।

कुम्भ राशि
आज आपके जीवन में लाभ की संभावना ज्यादा है। व्यावसायिक यात्राओं, जोखिम व जमानत के कार्यों से बचकर रहें। नौकरी करने वालों को शैक्षिक कार्यों में सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य के प्रति आज विशेष ध्यान की जरूरत है। सूर्य भगवान की आराधना करें।

मीन राशि  
चोरी व विवाद आज से हो सकते हैं। आज आपके जीवन में हानि हो सकती है। पारिवारिक स्थिति में आज बात विवाद हो सकता है। रचनात्मक कार्यों की ओर आपका मन लगेगा। कर्मचारियों पर आज ध्यान देने की जरूरत है। परिवार की समस्या का आज उचित समाधान आपको मिल सकता है। क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें।

Exit mobile version