Site icon Dainik Savera Times | Hindi News Portal

आज का राशिफल 04 अगस्त 2024: मेष राशि वालो का आर्थिक रूप से होगा लाभ, जानिए अपना आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 4 August 2024: श्रावण अमावस्या रविवार को है, दैनिक राशिफल का संकेत है कि इस दिन मेष वृषभ समेत 3 राशि के लोगों धन लाभ हो सकता है। पं चंदन श्याम नारायण व्यास से आज का राशिफल में जानें बाकी लोगों का भविष्य

मेष राशि

आज का राशिफल मेष राशि 4 अगस्त 2024 के अनुसार रविवार को अनजान लोगों पर भरोसा न करें। आज मेष राशि वालों को घर और संतान संबंधी शुभ समाचार मिलेंगे। पुराने और बचपन के मित्रों से भेंट के कारण मन में आनंद रहेगा। नए मित्र भी बन सकते हैं। व्यावसायिक और आर्थिक रूप से लाभ होगा। धन खर्च हो सकता है।

 

वृषभ राशि 

आज का राशिफल वृषभ राशि 4 अगस्त 2024 के अनुसार रविवार को वृषभ राशि वालों का दोस्तों के साथ मेलजोल बढ़ेगा। आज का दिन लाभदायक है। व्यावसायिक क्षेत्र में उच्च अधिकारीगण की कृपादृष्टि होगी, इससे आपकी प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा। व्यापार में आय बढ़ने और उगाही की वसूली की संभावना है। धन लाभ की भी संभावना है।

 

 मिथुन राशि  

आज का राशिफल मिथुन राशि 4 अगस्त 2024 के अनुसार रविवार को जीवन साथी के साथ तालमेल स्थापित होगा। उच्च अधिकारियों के साथ वाणी और व्यवहार में संभलकर चलें। शारीरिक रूप से अस्वस्थता और मानसिक चिंता बनी रहेगी। व्यापार में विघ्न की संभावना है। आर्थिक दृष्टि से भी लाभ होगा।

 

 कर्क राशि 

आज का राशिफल कर्क राशि 4 अगस्त 2024 के अनुसार रविवार को कर्क राशि वालों से अनजाने में कोई बड़ी गलती हो सकती है। आज क्रोध और वाणी पर संयम बरतें। स्वास्थ्य भी संभालें। सरकार विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहें। मानसिक रूप से बेचैनी रहेगी। परिजनों के साथ कलह हो सकता है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।

 

सिंह राशि 
आज का राशिफल सिंह राशि 4 अगस्त 2024 के अनुसार रविवार को समय से पहले सिंह राशि वालों का कोई भी काम नहीं बनेगा। अपनी बारी का इंतजार करें, भागीदारों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। दोपहर बाद आपको समय प्रतिकूल होने का अहसास होगा। सेहत खराब हो सकती है। आकस्मिक खर्च हो सकता है। साथ-साथ धन लाभ भी आपकी चिंता को कम कर देगा।

 

 कन्या राशि 
दैनिक राशिफल कन्या राशि 4 अगस्त 2024 के अनुसार रविवार को संतों के दर्शन से लाभ होगा। आज दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास के साथ प्रत्येक कार्य को सफल बनाएं। गृहस्थ जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। स्वभाव में उग्रता रहेगी, इसलिए वाणी पर संयम रखें। प्रवास या पर्यटन का योग है।

 

तुला राशि 

दैनिक राशिफल तुला राशि 4 अगस्त 2024 के अनुसार रविवार को आपमें भावुकता अधिक रहेगी। विद्यार्थी आज अभ्यास और करियर संबंधित विषयों में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। घर के वातावरण में सुख-शांति बनी रहेगी। व्यवसाय में सफलता प्राप्त होगी।

 

वृश्चिक राशि 

दैनिक राशिफल वृश्चिक राशि 4 अगस्त 2024 के अनुसार रविवार को पारिवारिक शांति बनाए रखने के लिए निरर्थक वाद-विवाद न करें। माता का स्वास्थ्य खराब रहेगा। धन और प्रतिष्ठा में हानि होने की संभावना है। दोपहर बाद स्वभाव में भावुकता बढ़ सकती है।

 

 धनु राशि

दैनिक राशिफल धनु राशि 4 अगस्त 2024 के अनुसार रविवार को मित्रों और प्रियजनों के साथ भेंट होगी। छोटे से प्रवास का आयोजन हो सकता है। भाइयों के साथ संबंधों में निकटता आएगी। दोपहर के बाद अरुचिकर घटनाओं से मन अस्वस्थ होगा।

Exit mobile version