Site icon Dainik Savera Times | Hindi News Portal

आज का राशिफल 07 जुलाई 2024: मिथुन राशि वालो की यात्रा रहेगी लाभदायक, जानिए अपना आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 7 July 2024: ग्रह गोचर के अनुसार रविवार 7 जुलाई 2024 को कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज के दिन चंद्रमा कर्क राशि में मौजूद रहेंगे। आज ज्येष्ठ माह की द्वितीया तिथि है। आज रवि पुष्य योग है। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल जानें रविवार यानी 7 जुलाई 2024 का मेष से लेकर मीन राशि तक अपना भविष्यफल।

मेष राशि
खुशी का प्रोग्राम बन सकता है। आनंद उत्सव में परिवार के साथ समय व्यतीत होगा। आज के दिन किसी नए कार्य का लाभ आपको प्राप्त हो सकता है। नौकरी में आपके प्रभाव में बढ़ोत्तरी का योग  है।

वृषभ राशि
ऐश्वर्य के साधनों में ज्यादा खर्च करना पड़ेगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा के साथ-साथ पदोन्नति प्राप्त होगी। संपत्ति के कार्य आपको फायदा देंगे। नौकरी में आपको सुकून रहेगा। दिनभर किसी नए कार्य के बारे में विचार-विमर्श करेंगे।

मिथुन राशि
यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेगी। राजकीय सहयोग से आपके कार्य बनेंगे। घर में सुख शांति के साधनों पर खर्च अधिक होगा। लाभ के अवसर आपके फैमिली को मिलेगा। परिवार में भी हंसी खुशी का वातावरण बना रहेगा। 

कर्क राशि
चोट व दुर्घटना से आज बस कर रहना चाहिए। पुराना रोग आपको परेशान कर सकता है। वाणी से किसी के दिल को ठेस नहीं पहुंचाना चाहिए। किसी व्यक्ति विशेष से आपकी कहा सुनी के साथ-साथ बात विवाद भी हो सकता है।

सिंह राशि
चोट व रोग से आज आपको कष्ट उठाना पड़ेगा। दिन भर बेचैनी बनी रहेगी। प्रेम प्रसंग के मामलों में पार्टनर आपसे खुश रहेगा। पूजा पाठ में आज आपका मन खुश रहेगा। सत्संग का लाभ आपको दिन भर मिलता रहेगा।

कन्या राशि
सामाजिक कार्य करने का मन आपका रहेगा। योजना आपकी फलीभूत होगी। कार्य स्थल पर परिवर्तन की संभावना है। कारोबार में वृद्धि की संभावना है। नौकरी में आपका अधिकार जरूर बढ़ेगा। दिन अच्छा गुजरेगा।

तुला राशि
यात्रा आज आपकी लाभदायक रहेगी। संतान पक्ष से बुरी खबर मिलने से मन दुखी रहेगा। व्यापार व्यवसाय में मन अनुकूल लाभ न होने से मन दुखी रह सकता है। नौकरी में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी।

वृश्चिक राशि
दुष्टजनों से आज के दिन विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। फालतू खर्च ज्यादा करेंगे। हंसी मजाक आज बिल्कुल न करें। किसी से अपेक्षित कार्यों में लेट होने से मन दु:खी रह सकता है। व्यापार के लिए दिन अच्छा रहेगा।

धनु राशि
बेरोजगारी दूर करने के आपके तमाम प्रयास आज सफल होंगे। भेंट व उपहार आपको मिल सकते हैं। व्यवसाय की यात्राएं आप कर सकते हैं। शेयर मार्केट के बारे में आज के दिन सोचेंगे। वहीं आज कोई बड़ा काम होगा।

मकर राशि
पुराने संगी-साथियों से आज आपके कार्य बनेंगे। उत्साहवर्धक न्यूज़ प्राप्त होगी। फालतू खर्च की संभावना ज्यादा है। आत्म सम्मान आज अपना बना कर रखें। नौकरी में कार्यभार अधिक रहेगा। दिनभर व्यस्त रह सकते हैं।

कुम्भ राशि
सामाजिक कार्यों में भाग लेने का मन करेगा। मान सम्मान की प्राप्ति होगी। मेहनत का फल आपको जरूर मिलेगा। जोखिम उठाने का साहस आप आज कर सकते हैं। निवेश करना आपके लिए लाभदायक रहेगा।

मीन राशि  
स्वास्थ्य आपका कमजोर रह सकता है, सावधानी रखें। बुरी खबर मिलने से मन दुखी रहेगा। मेहनत आज आपको ज्यादा करना पड़ेगा। लाभ में कमी होगी। कीमती वस्तुएं खरीदने का मन करेगा, लेकिन पैसे की कमी रहेगी।

Exit mobile version