Site icon Dainik Savera Times | Hindi News Portal

आज का राशिफल 13 अगस्त 2024: मेष राशि वालों का दिन रहेगा शुभ, जानिए अपना आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 13 August 2024: मंगला गौरी व्रत 13 अगस्त 2024 को है। दैनिक राशिफल का संकेत है कि मंगलवार को कर्क, तुला समेत 5 राशि के लोगों को निवेश से आर्थिक लाभ होगा। आज का राशिफल में बाकी लोग भी जानें अपना भविष्य

मेष राशि: आज का राशिफल मेष राशि 13 अगस्त के अनुसार मेष राशि वालों का मंगलवार को धार्मिक आयोजनों में धन लगेगा। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। निजी कार्य की बाधा दूर होगी। मंगलवार को दिन शुभ रहेगा। परीक्षा में प्रयास अधिक करना पड़ेगा।

वृषभ राशि: आज का राशिफल वृषभ राशि 13 अगस्त के अनुसार मंगलवार को वृषभ राशि वालों को झूठ बोलने से बचना चाहिए। वाहन सुख मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। चिंता और तनाव रहेगा, धैर्य रखें। आगामी कार्यों की रूपरेखा तैयार करें।

मिथुन राशि: आज का राशिफल मिथुन राशि 13 अगस्त के अनुसार मंगलवार को मिथुन राशि वालों के प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भय और चिंता का माहौल रहेगा। राजकीय बाधा दूर होगी। कुबुद्धि, संगति से बचें।

कर्क राशि: आज का राशिफल कर्क राशि 13 अगस्त 2024 के अनुसार समय पर कार्य को पूरा करने की कोशिश करें। शारीरिक कष्ट संभव है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। रोजगार प्राप्ति संभव है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। यात्रा होगी।

सिंह राशि: आज का राशिफल सिंह राशि 13 अगस्त के अनुसार अपने हुनर को दिखाने का अवसर मिलेगा। सामाजिक ख्याति बढ़ेगी। मंगलवार को सिंह राशि वालों का विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा।

कन्या राशि: दैनिक राशिफल कन्या राशि 13 अगस्त के अनुसार मंगलवार को पारिवारिक विवाद से बचें। सुखद समाचार मिल सकता है। विवाद से आत्मसम्मान को ठेस पहुंच सकती है। हानि संभव है। कारोबार में लाभकारी अवसर मिलेगा।

तुला राशि: दैनिक राशिफल तुला राशि 13 अगस्त 2024 के अनुसार मंगलवार को कर्मचारियों की अनियमितता से परेशान रहेंगे। सिर दर्द की पीड़ा रहेगी। नौकरी में किए प्रयास सफल रहेंगे। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। धन प्राप्ति सुगमता से होगी।

वृश्चिक राशि : आज का राशिफल वृश्चिक राशि 13 अगस्त 2024 के अनुसार मंगलवार को कई दिनों से आप सोच रहे हैं कि यात्रा की जाए पर आप टाल देते हैं। दोस्तों के साथ मनोरंजक समय बीतेगा। अस्वस्थता और चिंता रहेगी। शुभ समाचार मिल सकता है। निवेश आदि लाभ देंगे।

धनु राशि: आज का राशिफल धनु राशि 13 अगस्त 2024 के अनुसार व्यवसाय में आ रहे अवरोध से आत्मबल कम होगा। प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें। बेरोजगारी दूर हो सकती है, प्रयास करें। यात्रा लाभकारी रहेगी। धर्म में आस्था बढ़ेगी।

मकर राशि: मकर राशिफल के अनुसार अपने काम पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। समय पर सुधर जाएं अन्यथा समय आपको सुधार देगा। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। विवाद को बढ़ावा न दें। फालतू खर्च होंगे। पुराना रोग उभर सकता है।

कुंभ राशि: मंगलवार राशिफल के अनुसार कुंभ राशि वालों को यदि सही में आप सफल होना चाहते हैं तो अपना नजरिया सकारात्मक करें। अस्वस्थता और चिंता रहेगी। तनाव रहेगा, बकाया वसूली होगी। यात्रा सफल रहेगी। निवेश शुभ रहेगा।

मीन राशि: मंगलवार राशिफल के अनुसार मीन राशि वालों की भक्ति भाव में रूचि बढ़ेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यावसायिक नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। निवेश शुभ रहेगा।

 

Exit mobile version