आज का राशिफल 15 जुलाई 2024:मेष और वृषभ राशि वालो को कारोबार में होगा मुनाफा, जानिए अपना आज का राशिफल

ग्रह गोचर के अनुसार सोमवार 15 जुलाई 2024 को कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज के दिन चंद्रमा कन्या राशि में मौजूद रहेंगे।

Aaj Ka Rashifal 15 July 2024: ग्रह गोचर के अनुसार सोमवार 15 जुलाई 2024 को कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज के दिन चंद्रमा कन्या राशि में मौजूद रहेंगे। आज आषाढ़ माह की नवमी तिथि है। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल जानें सोमवार यानी 15 जुलाई 2024 का मेष से लेकर मीन राशि तक अपना भविष्यफल।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
सूर्योदय: प्रातः 05:51 पर
सूर्यास्त: संध्या 07:14 पर

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12 44 से 12 58 तक।
राहुकाल: दोपहर 15.45 से 16.58 तक। 

मेष राशि
आपके प्रयास आज सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा प्राप्ति के योग हैं। पराक्रम आपका बढ़ेगा। नौकरी में आपको प्रशंसा प्राप्त होगी। शेयर मार्केट म्युचुअल फंड से आज आपकी फैमिली को लाभ होगा। परिवार का ख्याल रखें।

वृषभ राशि
सामाजिक प्रतिष्ठा में आज वृद्धि होगी। पराक्रम आपका बढ़ेगा। कारोबार में वृद्धि की प्राप्त होगी। आर्थिक व्यवसाय में ज्यादा वृद्धि होगी। मित्रों की हेल्प प्राप्त होगी। नौकरी में सुकून रहेगा, लेकिन टेंशन लेने की कोई जरूरत नहीं है।

मिथुन राशि
पुराना रोग आपको परेशान कर सकता है। किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। वाणी में हल्के शब्दों का प्रयोग ज्यादा न करें। दुखद समाचार आपको मिल सकता है। किसी व्यक्ति से बेवजह विवाद हो सकता है।

कर्क राशि
कोई भी गलती न करें। जल्दबाजी में कोई भी कार्य करने से बचें। भागदौड़ ज्यादा रहेगी। विद्यार्थी वर्ग की सफलता प्राप्त होगी। किसी आनंद उत्सव में भाग लेने का शुभ अवसर आपको प्राप्त होगा।

सिंह राशि
लेनदेन में ज्यादा व्यवहार न करें। किसी प्रसिद्ध व्यक्ति पर ज्यादा भरोसा न करें। मकान व भवन संबंधी प्लान बनाएंगे। फैमिली की ओर से आपको टेंशन मिल सकती है। प्रेम प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। आज आप प्रसन्न रहेंगे।

कन्या राशि
शत्रु आज आपसे प्रताड़ित रहेंगे। कोर्ट व कचहरी के कारण आप तनाव में होंगे। निवेश करना शुभ रहेगा। नौकरी में सहकर्मियों से आपका बात विवाद हो सकता है। पार्टनरों की हेल्प मिलेगी। परिवार का ध्यान देने की आवश्यक्ता है।

तुला राशि
वाहन व मशीनरी के प्रयोग में विशेष सावधानी रखिए। विशेष कर स्त्रियां अपना ज्यादा ध्यान रखें। किसी व्यक्ति से बेवजह बात की स्थिति निर्मित हो सकती है। आय में उतार-चढ़ाव ज्यादा रहेगा। अपने ऊपर खर्च ज्यादा हो सकता है।

वृश्चिक राशि
आज कुसंगति न करें। पूजा पाठ में ज्यादा मन लगाएं। कोर्ट व कचहरी के कार्य आपके अनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर आपके हाथ आएंगे। आर्थिक उन्नति के प्रयास आप कर सकते हैं। किसी पर विश्वास आंख मूंदकर न करें।

धनु राशि
नया प्लान बनेगा। अपने कार्यों में सुधार करने की जरूरत है। जोखिम उठाने का साहस आप नहीं करेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि के साथ ही जोखिम व जमानत के कार्यों से बचें। लाभ की स्थिति बनी रहेगी।

मकर राशि
पुराने शत्रु आपको परेशान कर सकते हैं। थकान व कमजोरी रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता आपको सता सकती है। लाभ के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। भाग्य का साथ आपको जरूर मिलेगा। 

कुम्भ राशि
ज्यादा खर्चा सामने आएंगे। कर्ज लेना आपको पड़ सकता है। दूसरों से अपेक्षा पूर्ण नहीं होने पर मन दुखी रहेगा। पारिवारिक टेंशन आपको बनी रहेगी। कीमती वस्तुओं का उपयोग ज्यादा न करें। पारिवारिक टेंशन रह सकती है।

मीन राशि
रोजगार प्राप्ति के दिशा में प्रयास आपका सफल रहेगा। निवेश में सुखद परिणाम आपके पक्ष में आ सकते हैं। किसी बड़ी बाधा के दूर होने से मन आपका प्रसन्न रहेगा। भाग्य का साथ आपको जरूर मिलेगा।

- विज्ञापन -

Latest News