Site icon Dainik Savera Times | Hindi News Portal

आज का राशिफ़ल 27 फरवरी 2024: इन राशि वाले का बढ़ेगा धन, जानिए अपना आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 27 February 2024: ग्रह गोचर के अनुसार 27 February 2024, मंगलवार को कुछ राशियों पर ग्रहो का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज फाल्गुन माह की तृतीया तिथि है। आज चंद्रमा कन्या राशि में मौजूद रहेंगे। इन ग्रह गोचरों के आधार पर मेष से लेकर मीन राशि तक का भविष्यफल जाने चंद्र राशि के अनुसार आज का अपना राशिफल।

मेष राशि
मेंटल हेल्थ ठीक रहेगी। कोर्ट कचहरी के मामले में सफलता प्राप्त होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। नौकरी में सहकर्मी का साथ मिलेगा। किसी धार्मिक स्थान पर यात्रा के योग हैं। लव लाइफ में पार्टनर का सहयोग प्राप्त होगा। दिन को शुभ बनाने के लिए शिव आराधना करें।

वृषभ राशि
वाणी में नियंत्रण बनाकर रखें। कीमती वस्तुओं को अच्छे से रखें। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप ना करें। कार्य में लेट होगा। चिंता तथा तनाव बना रहेंगा। लव लाइफ में प्रॉब्लम क्रिएट हो सकती है। दिन को शुभ बनाने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मिथुन राशि
कार्यक्षेत्र में न्यू प्लान बनेगा। कार्य प्रणाली में सुधार करें। बिगड़े हुए कार्य बन सकते हैं। समाज सेवा में सफलता मिलेगी। धन लाभ के योग हैं। व्यस्तता बनी रहेगी। लव लाइफ में मसले बढ़ेंगे। दिन को शुभ बनाने के लिए बजरंग बाण का पाठ करें। 

कर्क राशि
व्यावसायिक यात्रा से लाभ प्राप्त होगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की हेल्प मिलेगी। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। धन लाभ के योग हैं। लव लाइफ में पार्टनर संतुष्ट रहेगा। दिन को शुभ बनाने के लिए कन्या का आशीर्वाद प्राप्त करें। 

सिंह राशि
किसी व्यक्ति से प्रेरणा प्राप्त होगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापार व्यवसाय से लाभ होगा। नौकरी में अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। शत्रुओं से सावधान रहे लव लाइफ में पार्टनर से लड़ाई हो सकती है। दिन को शुभ बनाने के लिए शिवजी का दर्शन करें। 

कन्या राशि
कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। नौकरी में लोगों का सहयोग मिलेगा। पार्टी में भाग ले सकते हैं। लव लाइफ में प्रॉब्लम हो सकती है। दिन को शुभ बनाने के लिए शिव चालीसा का पाठ करें। 

तुला राशि
बड़ा लाभ प्राप्त होगा। बेरोजगारी दूर होगी। किसी तरह के विवाद में ना पड़े। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। कारोबार में बढ़ोत्तरी होगी। नौकरी में सम्मान प्राप्त होगा। दिन को शुभ बनाने के लिए बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त करें। 

वृश्चिक राशि
थकान कमजोरी बनी रहेगी। कोई बड़ा खर्च हो सकता है। किसी से कर्ज लेना पड़ सकता है। बेवजह के कार्यों में पड़े रहेंगे। लव लाइफ में पार्टनर से ब्रेकअप हो सकता है। दिन को शुभ बनाने के लिए हनुमान जी का दर्शन करें।

धनु राशि
स्वास्थ्य मे लापरवाही न बरतें। कुसंगत से हानि हो सकती है। लव लाइफ में पार्टनर आपसे गुस्सा हो सकता है। दिन को शुभ बनाने के लिए दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

मकर राशि
मनपसंद भोजन प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग को अपने कार्य में सफलता मिलेगी। धन प्राप्त के प्रयास सफल होंगे। व्यापार व्यवसाय से लाभ होगा। लव लाइफ में पार्टनर आपसे प्रसन्न रहेगी,  दिन को शुभ बनाने के लिए गणेश जी की आराधना करें।

कुम्भ राशि
घर-दुकान खरीदने का योग है। कोई नया प्लान बनेगा। कारोबार में लाभ की स्थिति रहेगी। दिन मिला-जुला रहेगा। लव लाइफ में पार्टनर को किसी बात का दबाव ना दे। दिन को शुभ बनाने के लिए गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।

मीन राशि
प्रसन्नता का वातावरण बना रहा रहेगा। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। कानूनी अड़चन हो सकती है। निवेश कर सकते हैं। लव लाइफ में पार्टनर के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दिन को शुभ बनाने के लिए बजरंग बाण का पाठ करें।

Exit mobile version