Today’s horoscope 28 Dec 2025: मेष – विनियोजित धन का प्रतिफल प्राप्त, उच्चाधिकारियों से सम्पर्क, दर्शनीय स्थलों की यात्रा का कार्यक्रम, किसी के माध्यम से बकाया धन की प्राप्ति, व्यापारिक वातावरण सुखद।
वृषभ
स्वविवेक से लिया निर्णय सफल, व्यक्तिगत जीवन में महत्वपूर्ण घटना घटित, सामाजिक कृत्यों की ओर रूझान, धर्म-अध्यात्म के प्रति रूचि जागृत, यात्रा का परिणाम सुखद रहेगा।
मिथुन
प्रगति में व्यवधान, आर्थिक पक्ष में असंतोष, इच्छित कार्यों में व्यवधान, प्रेम संबंधों में कटुता, राजकीय पक्ष में असहयोग की प्राप्ति, प्रतिष्ठा पर आघात भी संभव।
कर्क
विविध पक्षों में अनुकूलता, व्यक्तिगत जीवन में महत्वपूर्ण घटना घटित, पठन-पाठन में रूचि, कार्य-व्यवसाय में स्वजनों का सहयोग, प्रतियोगिता में सफलता, धन-संचय भी।
सिंह
ग्रह स्थिति अनुकूल, किसी आयोजन में सम्मिलित होने का सुअवसर प्राप्त, शिक्षा प्रतियोगिता में महत्वपूर्ण सफलता, मान-सम्मान में वृद्धि, संभावित यात्रा संतोषजनक।
कन्या
दिन बेहतर, सदविचारों का उदय, वैवाहिक जीवन में सुख-शांति का वातावरण, परिवार में मंगल आयोजन संपादित, सामायिक सिद्धि का प्रयास सार्थक, यश में वृद्धि।
तुला
आरोग्य सुख, आर्थिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त, वैमनस्यता का समापन, कर्ज की निवृत्ति का प्रयास सफल, मित्रों से अपेक्षित सहयोग, मनोरथ पूर्ण, मनवाछिंत कार्य का शुभारम्भ भी।
वृश्चिक
कठिनाइयों का निराकरण, आपसी गलतफहमियां दूर होने की ओर, स्वविवेक से लिया गया निर्णय लाभप्रद, नवसंपर्क का सुपरिणाम प्राप्त, महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए प्रयत्नशील।
धनु
समय आशाजनक, बुद्धि चातुर्य से कुछेक कार्यों में सफलता, यश और मान-सम्मान में वृद्धि होगी, व्यवसायिक सफलता का मार्ग प्रशस्त, ज्ञान-विज्ञान में रूचि, वैवाहिक सुख भी।
मकर
योजना साकार होने की ओर, आयोजन में सम्मिलित होने का सुअवसर प्राप्त, नौकरी में पदोन्नति विषयक मसला हल, राजकीय पक्ष में अपेक्षित सहयोग, खुशी भी।
कुंभ
संकल्प-विकल्प से कार्य अधूरे, आपसी संबंधों में तकरार, वादविवाद से अड़चनें, अकारण भ्रमण से अपव्यय, किसी से विश्वासघात की आशंका, सजगता आवश्यक।
मीन
परिस्थितियां आशा के विपरीत, दाम्पत्य जीवन में किसी बात को लेकर तनाव, आरोप- प्रत्यारोप की स्थिति, यात्रा में कष्ट, आर्थिक पक्ष में नुकसान की स्थिति, सजगता भी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...