विज्ञापन

आज का अंक राशिफल 02 अक्टूबर 2024: जानें बुधवार के दिन क्या होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग

अंक ज्योतिष  अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा।.

- विज्ञापन -

अंक ज्योतिष 
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे।

अंक 1 
काम में नाकामयाबी से आप अपनी स्थिति या अपने रोजगार की जगह का मूल्यांकन कर सकते हैं। अस्थायी चुनौती को अपनी छवि का नुकसान न करने दें।
शुभ अंक- 52
शुभ रंग- सिल्वर

 

अंक 2
आय का एक और स्रोत आपका इंतज़ार कर रहा है। अपने अंतर्ज्ञान का पालन करें और खुद को हानि पहुंचाने वाले व्यवहार से बचें।
शुभ अंक- 22
शुभ रंग- ग्रे

 

अंक 3 
यह समय अपने मासिक बजट का संतुलन बनाए रखने का है। अपने प्रियजनों के साथ समय बिताना आज आपको अच्छा लगेगा।
शुभ अंक-12
शुभ रंग- हरा

 

अंक 4 
अपने दादा दादी या बुजुर्गों से मिलने-जुलने के लिए समय निकालें। वे आपको उन आध्यात्मिक विचारों से जुड़ने में मदद कर सकते हैं जिन्हें आप ढूंढ रहे हैं।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- क्रीम

 

अंक 5 
आज आप जिस ऊर्जा को महसूस करेंगे वो आपको आकर्षण का पात्र बनाएगी। अहंकार न करें क्योंकि यह आपको सफलता में बाधा बन सकता है।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- पीला

 

अंक 6 
आज धन आपकी प्राथमिक चिंता का विषय होगा। आय का कोई नया स्त्रोत आपकी प्रतीक्षा कर रहा है जिससे आपको कर्ज से मुक्ति मिलेगी।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- गोल्डन

 

अंक 7 
काम में आपकी रचनात्मक सोच से कुछ शानदार परिणाम सामने आए हैं। अपने प्रयासों के लिए पुरस्कारों की भी अपेक्षा रख सकते हैं।
शुभ अंक- 27
शुभ रंग- वॉइलेट

 

अंक 8 
परोपकार, सामाजिक कार्य और ज़रूरतमंद लोगों की मदद करना आज आपको सुकून देगा। कार्यस्थल में भी कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते है।
शुभ अंक- 14
शुभ रंग- लाल

 

अंक 9
व्यवसाय में मिलने वाली प्रशंसा और प्रतिष्ठा का आनंद लें। खुद में और अपने उद्देश्यों में विश्वास आपको सफलता की दिशा में आगे बढ़ाएगा।
शुभ अंक- 12
शुभ रंग- लेमन

 

- विज्ञापन -

Latest News