आज का अंक राशिफल 13 जुलाई 2024: शनिवार के दिन क्या होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग

अंक शास्त्र संख्या 1 के स्वामी सूर्य हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है।

13 July ka Ank Rashifal: आज 13 जुलाई 2024 है और दिन शनिवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (13/07/2024, 1+3+7+2+0+2+4=19) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 19 (1+9=10) है, जिसका जोड़ 1 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 1 के स्वामी सूर्य हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

अंक 1
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक बेहतर रहेगा। परंतु किसी तरह की कार्यक्षेत्र से संबंधित परेशानी आ सकती है। आपके वरिष्ठ आपकी निंदा कर सकते हैं। आज आपके स्वास्थ्य में भी थोड़ी गड़बड़ी हो सकती है, जिसके कारण आप लोग अपने आप को स्वस्थ्य महसूस करेंगे। वहीं पर आज अपने प्रेमी के साथ समय बिताने का प्रयास करेंगे। धन की स्थिति सामान्य रहेगी। धन खर्च होने की संभावना है।
लकी नंबर:  24,      शुभ रंग: सफेद

अंक 2
आज का दिन आप लोगों को काफी हद तक अच्छा रहेगा। वहीं पर जो लोग सोने या चांदी का व्यापार करते हैं, उन लोगों के लिए दिन काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज आप लोग अपने प्रेमी के साथ अच्छे संबंध स्थापित करेंगे। वहीं पर घर परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य भी बरकरार रहेगा। धन की स्थिति सामान्य रहेगी, परंतु आने वाले समय में धन आने की संभावना है।
लकी नंबर: 16,     शुभ रंग:  क्रीम

अंक 3
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। सरकारी नौकरी वालों के लिए कोई खुशखबरी मिल सकती है। स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं हो सकती हैं। जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है, इसलिए कोशिश करें कि उनकी बातों को समझने का प्रयास करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। कहीं से रुका हुआ धन वापस आएगा।
लकी नंबर: 25,      शुभ रंग: लाल

अंक 4
आज का दिन काफी चीजों को लेकर उतार-चढ़ाव में रह सकता है। वहीं पर कुछ कार्य को लेकर के परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है। आप आज अपने आप को मानसिक तनाव से छुटकारा देने का प्रयास करेंगे। घर में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा, परंतु आपका मन लगने में थोड़ी आपको कष्ट महसूस होगा। धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर:  70,        शुभ रंग: हल्का पीला

अंक 5
आज का दिन आप लोगों के लिए अच्छा रहेगा। आज का दिन आप लोगों के लिए यादगार रह सकता है। साथ ही स्वास्थ्य भी पहले से आपका बेहतर रहेगा। किसी तरह की परेशानी आ रही थी, तो वह भी सुलझ सकती है। वहीं पर कोई रुका हुआ काम आपका हो सकता है, जिसके कारण आपके मन में खुशी का माहौल बना रहेगा। धन की स्थिति काफी बेहतर होगी। कहीं से रुका हुआ धन आने की संभावना है। इस समय पर आप अपने पार्टनर के साथ समय बिताने का प्रयास करेंगे, जिस वजह से कुछ यादगार लम्हे आपके जीवन में बीत सकते हैं।
लकी नंबर: 12,      शुभ रंग:  हल्का पर्पल

अंक 6
आज का दिन आप लोगों के लिए अच्छा रहेगा। आज आप कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं, जो लोग सिंगल हैं उन लोगों के लिए दिन काफी हद तक अच्छा रहेगा। आप लोगों को पार्टनर मिलने की संभावना है। वहीं पर आज स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। जिन लोगों को डायबिटीज है उन लोगों को थोड़ा स्वास्थ्य का ध्यान देने की आवश्यकता है। वहीं पर आज धन की स्थिति आप लोगों की पहले से बेहतर रहेगी। 
लकी नंबर:  7,     शुभ रंग: हल्का हरा

अंक 7
आज का दिन काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज आप लोग नौकरी यदि करते हैं, तो अपने बॉस से तारीफ पा सकते हैं। वहीं पर आपको किसी नए कार्य के लिए भी चुना जा सकता है। आप लोगों का स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा। किसी तीर्थ स्थान के या किसी धार्मिक स्थान के दर्शन करके आएं। वहीं पर आज आप लोगों के रिश्तों में भी सुधार आएगा। धन की स्थिति अच्छी होगी।
लकी नंबर: 22       शुभ रंग:  हल्का काला

अंक 8
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। वहीं पर आज आपके कार्य सारे संपन्न भी होंगे। आज किसी नए कार्य में भी आप जा सकते हैं। वहीं पर आज के दिन आप अपने घर परिवार के साथ समय बिताने का कार्य करेंगे। स्वास्थ अच्छा रहेगा। जिसकी वजह से आप आज निरोगी अपने आप को महसूस करेंगे। धन की स्थिति पहले से बेहतर होगी। कहीं से धन आने की संभावना है।
लकी नंबर:   15       शुभ रंग:  हल्का लाल

अंक 9
आज का दिन आप लोगों के लिए मिलाजुला रहेगा। आज आप अपने कार्यक्षेत्र में सावधानी से कार्य करें। तभी आपको सफलता प्राप्त होगी। आज आप अपने घर के लिए खरीदारी भी कर सकते हैं। आज का दिन आपका काफी व्यस्त रहने वाला है, जिसके कारण परिवार को समय कम दे पाएंगे। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।
लकी नंबर: 85       शुभ रंग: ऑरेंज

- विज्ञापन -

Latest News