Site icon Dainik Savera Times | Hindi News Portal

आज का अंक राशिफल 16 जुलाई 2024: मंगलवार के दिन क्या होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग

16 July ka Ank Rashifal: आज 16 जुलाई 2024 है और दिन मंगलवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (16/07/2024, 1+6+7+2+0+2+4=22) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 22 (2+2=4) है, जिसका जोड़ 4 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 4 के स्वामी राहु हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

अंक 1
मूलांक 1 वालों के लिए कार्य क्षेत्र को लेकर के आज का दिन काफी हद तक अच्छा रहेगा। वहीं पर आज हर एक कार्य में आपको सफलता प्राप्त होगी। स्वास्थ्य भी आपका अच्छा रहेगा और आसपास के लोग भी आपसे प्रभावित रहेंगे। आपके रिश्तेदारी में कोई अनबन थी, तो वह समाप्त हो सकती है। वहीं पर धन की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी।
लकी नंबर:  11,      शुभ रंग: सुनहरा

अंक 2
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। वहीं पर कार्यक्षेत्र में जो परेशानियां थी, वह समाप्त होगी और आज आप स्वास्थ्य को लेकर भी ऊर्जावान महसूस करेंगे। आज आपकी प्रेमिका का साथ भी आपको मिलेगा। वहीं पर आज धन की स्थिति अच्छी रहेगी। अगर धन रुका हुआ था, तो वह आने की संभावना है।
लकी नंबर: 16,     शुभ रंग:  चैती

अंक 3
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा, परंतु जो लोग व्यापार करते हैं। उन लोगों के लिए कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं, लेकिन कोशिश करें कि आप व्यापार अपने पार्टनर के साथ न करें। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। वहीं रिश्तेदारी में कोई भी परेशानी आ रही थी, तो वह समाप्त होगी और प्रेम संबंध में भी सुधार आएगा। वहीं पर आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है।
लकी नंबर: 100,      शुभ रंग: हल्का नारंगी

अंक 4
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा। वहीं पर आज कार्य में आपको लाभ प्राप्त होगा। आसपास के लोगों से भी प्रसन्नता प्राप्त होगी। आज आप काम में व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण आप आज अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। कोशिश करें अपने स्वास्थ्य पर और अपने परिवार के सदस्यों पर जरूर ध्यान दें। धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर:  93,        शुभ रंग: हल्का लाल

अंक 5
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा, लेकिन भाग दौड़ बनी रहेगी। वहीं आज के दिन आप कार्य को पूरा करने की कोशिश करेंगे, परंतु फिर भी पूरा नहीं कर पाएंगे। आज तनाव महसूस होगा। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। प्रेमी के साथ थोड़ा समय देने का समय निकालें। कोशिश करें आज अपने लिए भी समय निकालें।
लकी नंबर: 82,      शुभ रंग:  गुलाबी

अंक 6
आज का दिन कार्य क्षेत्र को लेकर चिंताओं में रह सकता है, परंतु आज आप अपना संपूर्ण प्रयास कार्यक्षेत्र में करने का करेंगे। वहीं पर आज आपके वरिष्ठ आपकी तारीफ भी कर सकते हैं। प्रेमी के साथ समय बिताने का प्रयास करें और साथ ही घरवालों को भी थोड़ा समय दें। धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर: 66,     शुभ रंग: हल्का नारंगी

अंक 7
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। वहीं पर आज कार्य में थोड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। आज अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने का प्रयास जरुर करें। वहीं पर आज आप अपने प्रेमी के साथ समय बिताने का भी प्रयास करें। धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर: 72       शुभ रंग:  आसमानी

अंक 8
आज का दिन आप लोगों का मेहनत करने में बीतेगा। वहीं पर कोशिश करें, कि आज अपने कार्य का सारे काम भी निपटाएं, नहीं तो अधूरे रहने की वजह से आपको तनाव दे सकते हैं। स्वास्थ्य भी आपका अधिक अच्छा नहीं रहेगा। वहीं पर आज आप घर परिवार के सदस्यों को समय देने का प्रयास करेंगे। आज का दिन धन की स्थिति को लेकर के अच्छा रहेगा।
लकी नंबर:  60       शुभ रंग:  सुनहरा

अंक 9
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज घर में हंसी खुशी का माहौल रहेगा। कोई घर में बड़ा कार्य भी समपन्न हो सकता है, जिसके कारण सारे परिवार वाले एकत्रित होंगे। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। कार्य क्षेत्र में आज आप सही प्रकार से कार्य करने का काम करेंगे। मगर घर के चलते आप बहुत ज्यादा समय कार्य क्षेत्र में नहीं दे पाएंगे।
लकी नंबर: 85       शुभ रंग: सफेद

Exit mobile version