Site icon Dainik Savera Times | Hindi News Portal

आज का अंक राशिफल 17 जुलाई 2024: बुधवार के दिन क्या होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग

17 July ka Ank Rashifal: आज 17 जुलाई 2024 है और दिन बुधवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (17/07/2024, 1+7+7+2+0+2+4=23) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 23 (2+3=5) है, जिसका जोड़ 5 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 5 के स्वामी बुध हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

अंक 1
कार्यक्षेत्र में आज उतार-चढ़ाव जरूर रहेगा, परंतु आप पर उतार चढ़ाव के साथ भी अच्छे से कार्य कर पाएंगे। वहीं पर आज आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता रहेगी। इसके अलावा आज आप अपने रिश्तों पर भी ध्यान दे पाएंगे। अगर अभी तक कोई तनाव परिवार में चल रहा था, तो वह तनाव समाप्त हो सकता है। धन की स्थिति अच्छी रहेगी, परंतु धन कहीं से आने की संभावना नहीं है।
लकी नंबर:  11,      शुभ रंग: हल्का काला

अंक 2
कार्य क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। इसके साथ ही प्रमोशन होने की संभावना है। यदि बिजनेस पार्टनर के साथ या पिता के साथ करते हैं, तो लाभ होना असंभव है। कहीं से अधिक मात्रा में धन आने की संभावना बनेगी। परिवार वालों के साथ समय अच्छा बीतेगा । प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी, जो लोग प्रेम संबंध में नहीं है। वह भी आज प्रेम में पड़ सकते हैं।.मानसिक तनाव से मुक्त रहेंगे। मगर मूड स्विंग्स फिर होने की संभावना है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।
लकी नंबर: 12,     शुभ रंग:  सुनहरा

अंक 3
आज के दिन कार्यक्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। आपको आपकी मेहनत का फल आज जरूर मिलेगा। आर्थिक स्थिति में लाभ होगा। धन प्राप्त होने की संभावना बन रही है। धन को लेकर के मन प्रसन्न रहेगा। मन प्रसन्न होने की वजह से प्रेम में मधुरता रहेगी। परिवार में खुशहाली का माहौल बना रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मगर तला हुआ खाना ना खाएं।
लकी नंबर: 100,      शुभ रंग: हल्का पीला

अंक 4
कार्यक्षेत्र में मेहनत करने की आवश्यकता है। इसके साथ ही आज परिणाम मिले-जुले रहेंगे। अपने आसपास के लोगों से सतर्क रहें। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। धैर्य बनाए रखें। भावुक होकर निर्णय ना लें। मानसिक तनाव हो सकता है। इसीलिए रिश्तो में संभल करके फैसला लें और वार्तालाप भी शांति से करें, नहीं तो विवाद होने की संभावना है। स्वास्थ्य मिला जुला रहेगा। स्वास्थ को लेकर के चिंता रहेगी।
लकी नंबर:  93,        शुभ रंग: पर्पल

अंक 5 करियर को लेकर के दिन मिलाजुला रहेगा। मन में काम के प्रति आशंकाएं बनी रहेंगी। मेहनत करने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। धन को लेकर के किसी पर विश्वास करके ना चलें। परिवार का कोई सदस्य आपका काम संभालने में साथ देगा। आज पार्टनर से बातचीत करने का प्रयास करें। वहीं पर आज के दिन आप लोगों को अपने स्वास्थ्य का खास तौर से ध्यान रखने की आवश्यकता है। थकावट और आलस्यपन महसूस होगा, जिसकी वजह से आपके कुछ काम अधूरे भी रह सकते हैं।
लकी नंबर: 82,      शुभ रंग:  हरा

अंक 6
कार्य क्षेत्र में दिन मिलाजुला रहेगा। आज के दिन नई योजनाएं व्यापार एवं कार्यक्षेत्र में बनानी जरूरी है। धन निवेश करने का सही समय नहीं है, इसीलिए निवेश करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर लें। धन को लेकर के स्थिति गंभीर रह सकती है। प्रेम संबंधों एवं पारिवारिक जीवन में तनाव बना रहेगा। वाणी पर संयम रखें। क्रोध पर नियंत्रण रखें, नहीं तो विवाद में फंस सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रख कर के चलें। वाहन चलाते वक्त ध्यान रखकर चलें, नहीं तो दुर्घटना होने की संभावना बन सकती है।
लकी नंबर: 66,     शुभ रंग: गुलाबी

अंक 7
कार्य क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। वहीं पर जो लोग व्यापार करते हैं उनके जीवन में इस समय पर थोड़े उतार चढ़ाव आ सकते हैं। आपको अपने परिवार के सदस्य और रिश्तेदारों पर ध्यान देने की जरूरत है, हो सकता है आपके रिश्तेदार आपके परिवार के सदस्यों को भड़काएं। जिसकी वजह से घर में कलह हो। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा, परंतु मानसिक तनाव इस समय पर हो सकता है। धन से संबंधित परेशानियां भी समय पर हल होंगी।
लकी नंबर: 33       शुभ रंग:  आसमानी

अंक 8
कार्यक्षेत्र मैं दिन मिलाजुला रहेगा। व्यापार या कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। हालांकि निर्णय लेने से पहले किसी बड़े की सलाह लें और धैर्य बनाए रखें। धन को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है। धन को लेकर के किसी पर भी विश्वास करके ना चलें। कार्यक्षेत्र को लेकर के चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। इसीलिए सर पर भारी बोझ महसूस कर सकते हैं।
लकी नंबर:  60       शुभ रंग:  नारंगी

अंक 9
करियर कार्यक्षेत्र में आज का दिन अच्छा रहेगा। वहीं पर आज तनाव कार्य क्षेत्र में समाप्त भी होगा। आज का दिन आप लोगों के लिए रिश्ते को लेकर के काफी हद तक अच्छा रहेगा। सिंगल लोग भी अपने प्रेम का इजहार भी कर पाएंगे। वहीं पर आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। आज आपको धन से संबंधित परेशानी से भी छुटकारा प्राप्त होगा।
लकी नंबर: 85       शुभ रंग: क्रीम

Exit mobile version