अंक ज्योतिष
अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं।
उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे।
आज का दिन प्रेमी को विवाह का प्रस्ताव देने के लिए उपयुक्त है। जन सम्पर्क में आप माहिर हैं। नौकरी के लिए आवेदन दे सकते हैं। आज घर के लिए नया टीवी या कोई सामान खरीद सकते हैं। बच्चों की पढ़ाई में उन्नति की राह आसान रहेगी।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग-ग्रे
संपत्ति खरीदने की संभावना है। संपत्ति का बंटवारा आदि को लेकर भाइयों से तनाव हो सकता है। पुराने वाहनों पर ज्यादा खर्च न करें नहीं तो नुकसान होगा। प्रेम संबंध उजागर हो सकते हैं। जिससे परिवार में तनाव आ सकता है।
शुभ अंक-19
शुभ रंग-नारंगी
आपके विकास के रास्ते आसान रहेंगे। दोस्तों के साथ घूमने का मौका मिलेगा। आपमें कुछ अलग करने की इच्छा रहेगी। मशीनरी एवं किराना व्यापारी को लाभ मिल सकता है। चोट लग सकती है या पैर से सम्बन्धित पीड़ा भी हो सकती है।
शुभ अंक- 29
शुभ रंग-सफेद
आज अपने मन में ईर्ष्या का भाव रहेगा, जिस कारण स्वभाव में तनाव रहेगा। आज के समय की गई यात्रा सफलतादायी रहेगी। परिवार में मेल-जोल बढ़ेगा। सुख शांन्ति रहेगी।
शुभ अंक- 26
शुभ रंग-नीला
आप अपने बच्चों से दोस्ताना रिश्ता रखें। समय आपके पक्ष में है। कोर्ट कचहरी व सरकारी मामलों में सफलता मिलेगी। आप किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात कर सकते हैं। नौकरी में महत्वपूर्ण परिणाम अनुकूल रहेगा। घर परिवार के साथ व्यस्त रहेंगे।
शुभ अंक- 31
शुभ रंग-केसरिया