अंक 1
अपनी शक्ति के प्रदर्शन के लिए आज का दिन अच्छा है और अभी अपनी मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे। फालतू के विवादों या बहस से भी दूर रहें। आपका सही समय अभी नहीं आया है इसलिए इंतज़ार करना बेहतर है।
शुभ अंक- 52
शुभ रंग- सिल्वर
आपकी तकनीक सही नहीं है, इन पर अच्छे से विचार करें और किसी विशेषज्ञ की सलाह लें। कोई भी निर्णय लेने से पहले सही समय की प्रतीक्षा करें और चीजों को आगे बढ़ाने के बजाय स्वयं आगे बढ़ें, मंजिल आपकी प्रतीक्षा कर रही है।
शुभ अंक- 22
शुभ रंग- ग्रे
अंक 3
आप सकारात्मक विचारों और कड़ी मेहनत करने वाले व्यक्ति हैं जो अपनी बुद्धिमता से हर मुश्किल को आसान बना सकते हैं। भाग्य आपके साथ है, लेकिन खुद पर विश्वास रखें। आज आपका अधिकांश समय धन के मामलों में व्यतीत होगा।
शुभ अंक-12
शुभ रंग- हरा
अंक 4
आप नए वित्तीय निवेशों और अनुमानों में शामिल हो सकते है। नए कार्य को करने से पहले उसका अच्छे से अध्य्यन करें ताकि कोई परेशानी न हो। नौकरी में उन्नति चाहते है तो अपने सहकर्मियों से सलाह लें।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- क्रीम
अंक 5
आज आप कुछ नया करना चाहते हैं और व्यापार में भी कुछ नयापन लाना चाहते हैं। परिणामों से न घबराते हुए आगे बढ़ने के लिए यह समय उचित है। समस्याएं धीरे धीरे आपकी सफलता के लिए मार्ग बना रही हैं।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- पीला
अंक 6
आज आप अपनी दृढ़ता और समर्पण के साथ किसी बड़े प्रोजेक्ट को हासिल कर सकते है। आपकी इच्छाशक्ति आपको ओर भी अच्छा करने के लिए प्रेरित करेगी। आप नया ज्ञान प्राप्त करने या नई चीज़ों को ट्राई करने में भी रुचि रखेंगे।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- गोल्डन
अंक 7
याद रखें हर विपत्ति अपने साथ फायदे भी ले कर आती है। परिवार के साथ लम्बी दूरी की यात्रा आपको उनके और भी करीब ले आएगी। अच्छा भाग्य आपके इंतज़ार में है बस खुद पर विश्वास करें और लक्ष्य पर नजर रखें।
शुभ अंक- 27
शुभ रंग- वॉइलेट
अंक 8
आज आप अपने विशेष करिश्मे को महसूस कर रहे हैं और नए दोस्त बनाने के लिए यह बेहतरीन समय है। आपके द्वारा बनाये गए रिश्ते हमेशा आपके साथ रहेंगे और आपकी मदद करेंगे।
शुभ अंक- 14
शुभ रंग- लाल
अंक 9
आज किसी महत्वपूर्ण फ़ोन कॉल के लिए समय अच्छा नहीं है। याद रखें, समस्याएं धीरे धीरे आपकी सफलता का मार्ग बना रही हैं। अभी आप कुछ मज़ेदार करना चाहते है, इसके लिए लॉन्ग ड्राइव या पार्टी का सहारा ले सकते हैं।
शुभ अंक- 12
शुभ रंग- लेमन