Site icon Dainik Savera Times | Hindi News Portal

आज का अंक राशिफल 13 मार्च 2024: बुधवार के दिन क्या होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग

13 March ka Ank Rashifal: आज 13 मार्च 2024 है और दिन बुधवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (13/03/2024, 1+3+3+2+0+2+4=15) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 15 (1+5=6) है, जिसका जोड़ 6 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 6 के स्वामी केतु हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक ने तैयार किया गया है। आप इसे मूलांक के अनुसार ही देखें। अंक ज्योतिष के अनुसार इसे भाग्यांक भी कहा जाता हैं।

अंक 1
आज के दिन आप लोगों को कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। मेहनत के बाद ही आपको किसी भी कार्य में अच्छा परिणाम मिलने की संभावना है। छात्रों को आज के दिन अपने शिक्षा को लेकर के काफी ध्यान देने की आवश्यकता है। आज आप परिवार को ज्यादा से ज्यादा समय दे पाएंगे। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर परिवार में किसी व्यक्ति से अनबन ना हो, इसके लिए वाणी पर नियंत्रण रखें। धन की स्थिति आप लोगों की अच्छी रहेगी।
लकी नंबर:  22,      शुभ रंग: हल्का गुलाबी

अंक 2
आज आपका दिन टेंशन भरा हो सकता है। काम में मन लगाने का प्रयास करेंगे तो ठीक हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर के भी मानसिक तनाव बढ़ेगा। इसलिए आज के दिन मेडिटेशन जरूर करें। आज अपने प्रेमी के साथ समय बिताने प्रयास करेंगे। उसके साथ कहीं घूमने का भी प्लान बना सकते हैं। कहीं से धन आने की संभावना बन रही है।
लकी नंबर: 87,     शुभ रंग:   हल्का लाल

अंक 3
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज कोई खुशखबरी आपको मिल सकती है। जिसके कारण आज आप अपने आप को प्रसन्नता से भरपूर महसूस करेंगे। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। आज आप अपने घर में कोई पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। आपका जीवनसाथी आपसे काफी खुश रहेगा। जिसके कारण आप भी आत्मविश्वास से भरे रहेंगे।
लकी नंबर: 15,      शुभ रंग: हल्का नीला

अंक 4

आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज जो लोग सरकारी नौकरी से जुड़े हुए हैं। उनको लाभ प्राप्त हो सकता है या जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। उनके लिए भी लाभ होने की संभावना है। आज आपको स्वास्थ्य से संबंधित परेशानियों से छुटकारा प्राप्त होगा। आज हम अपने मित्र के साथ समय जरूर बिताएं। आज धन से संबंधित किसी भी तरह का निर्णय लेने से बचें।
लकी नंबर:  33,        शुभ रंग:  नारंगी

अंक 5
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज अपने स्वास्थ्य को लेकर के आप चिंतित रह सकते हैं। आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। जिसके कारण आज के दिन आप किसी नई चीज का आयोजन भी कर सकते हैं। आज के दिन आप अपने क्रोध पर थोड़ा नियंत्रण रखिएगा। आज चिड़चिड़ापन आपके अंदर आ सकता है, जिस वजह से आपके अपने आप से नाराज हो सकते हैं। आज धन की स्थिति आप लोगों की अच्छी रहेगी, परंतु खर्चा भी होगा।
लकी नंबर:   39,      शुभ रंग:  गुलाबी

अंक 6
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज का दिन रिश्तो को लेकर बहुत अच्छा रहेगा। आज आप अपने प्रेमी से वार्तालाप भी कर पाएंगे। जिसके कारण आप उत्साह में रहेंगे। जिस वजह से आज आप बहुत सारे कार्य को संपूर्ण कर पाएंगे। आज धन से संबंधित आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। जिसके कारण आप कहीं मनपसंद स्थान जाने का प्लान बना सकते हैं।
लकी नंबर:  37,     शुभ रंग: श्वेत

अंक 7
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा। आज किसी धार्मिक स्थान पर यात्रा करने जा सकते हैं। आज कार्य क्षेत्र में भी धर्म की बातों को लेकर के किसी लोगों से बहस बाजी होने की संभावना है। इन सब चीजों से बचकर के रहें। आज आपके घर में किसी व्यक्ति का स्वास्थ्य खराब हो सकता है, जिसकी वजह से आप थोड़ा तनाव में आ सकते हैं। आज धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर: 99       शुभ रंग: हल्का लाल

अंक 8
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज अधूरे कार्य भी पूरे होंगे। आज कोई व्यक्ति आपके जीवन में आगमन कर सकता है। आज आप कारोबार को लेकर के किसी भी व्यक्ति पर बहुत ज्यादा भरोसा ना करें। आज आप लोगों को अपने मित्रों के साथ समय अवश्य बिताना चाहिए। हालांकि आप परिवार वालों को समय देने का प्रयास करेंगे। आज आपको धन की स्थिति में लाभ प्राप्त होगा।
लकी नंबर:   23       शुभ रंग:  कत्थई

अंक 9
आज आप लंबी यात्रा का प्लान बना सकते हैं। यह यात्रा परिवार के साथ में ही रहेगी या प्रेमी के साथ प्लान बनेगा। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। ऊर्जावान रहेंगे। घर परिवार को समय देने का प्रयास करें। आपका प्रेमी भी आज आपसे मन की बात बोल सकता है। कोई नया मित्र अचानक से आपके पास आ सकता है। जिसके साथ भी आप घूमने जा सकते हैं।
लकी नंबर: 75        शुभ रंग: हरा

Exit mobile version