Site icon Dainik Savera Times | Hindi News Portal

आज का अंक राशिफल 20 मार्च 2024: बुधवार के दिन क्या होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग

20 March ka Ank Rashifal: आज 20 मार्च 2024 है और दिन बुधवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (20/03/2024, 2+0+3+2+0+2+4=13) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 13 (1+3=4) है,  जिसका जोड़ 4 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 4 के स्वामी राहु हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक को भाग्यांक भी कहा जाता हैं। 

अंक 1
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज कुछ नया कार्य आरंभ हो सकता है, जिस वजह से आप कार्य में व्यस्त रहेंगे और आने वाले समय में भी आप व्यस्त ही रहेंगे। आज कहीं घूमने फिरने भी आप जा सकते हैं। अपने आप को ऊर्जावान महसूस करेंगे, परंतु शाम के समय में थोड़ा स्वास्थ्य आपका गड़बड़ हो सकता है। जिस वजह से आपको आलस्य भी आएगा। आज आप एकांत में रहना ज्यादा पसंद करेंगे। धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर:  90,      शुभ रंग: लाल

अंक 2
आज का दिन आप लोगों का कार्य क्षेत्र में अच्छा रहेगा। आज किसी चीज को लेकर के चिंताएं हो सकती हैं। आसपास के लोगों से बात करने का प्रयास न करें, नहीं तो वह आपको भड़का सकते हैं। आज आपके स्वास्थ्य में भी उतार-चढ़ाव दिख सकते हैं। कोशिश करें कि अपने घर में रहकर के समय बिताने का प्रयास करें, वहीं पर आज धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर: 28,     शुभ रंग:  चैती

अंक 3
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। अगर व्यापार कर रहे हैं, तो आज व्यापार भी आरंभ होने की संभावना है। जो लोग नौकरी ढूंढ रहे हैं, उनके लिए भी आज का दिन कुछ खबरें लेकर के आएगा। आज स्वास्थ्य भी आप लोगों का अच्छा रहेगा। आज घर में जो परेशानियां हो रही थी, वह भी समाप्त होगी। जिसकी वजह से आज आप अपने जीवन में एक नई तरोताजगी महसूस करेंगे। धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर: 43,      शुभ रंग: नारंगी

अंक 4
आज का दिन आप लोगों को काफी हद तक अच्छा रहेगा। कार्य क्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना फिर भी करना पड़ सकता है। आप अपने आप को आज के दिन अच्छा साबित कर सकते हैं। आज आपको परिवार का बराबर सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ कुछ नई प्लानिंग भी कर सकते हैं। आज आप अपनी प्रेमी के साथ अच्छा समय बिताने का प्रयास करें। आज अपने आप को भी आराम देने का प्रयास करें। धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर:  90,        शुभ रंग:  बैंगनी

अंक 5
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज आपके नए कार्य शुरू हो सकते हैं, जिस वजह से किसी भी कार्य को करते समय आप लोगों को अपने ऊपर ध्यान देने की आवश्यकता है। आज आप लोग अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान देंगे। आज आप लोग कुछ नया कार्य भी स्वास्थ्य को लेकर के कर सकते हैं। आज आप अपने प्रेमी के साथ वार्तालाप कर सकते हैं। परिवार का भी सहयोग बना रहेगा। आज धन की स्थिति अच्छी रहेगी। धन आने की संभावना है।
लकी नंबर:  28,      शुभ रंग:  श्वेत

अंक 6
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज कोशिश करें, कि अपने सारे पुराने काम निपटा कर नए कार्य शुरू करें। आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। ऊर्जावान महसूस करेंगे। आज अपने परिवार के साथ हंसी खुशी का माहौल भी बिताएंगे। शाम का समय अपने परिवार के साथ और अपने जीवनसाथी के साथ बिताना आप लोगों के लिए अच्छा रहेगा। आज कहीं घूमने फिरने भी जा सकते हैं, जिसकी वजह से आज धन खर्च होगा। धन को लेकर के चिंतित ना हो, क्योंकि धन आने की भी संभावना है।
लकी नंबर:  74,     शुभ रंग: हल्का लाल

अंक 7
आज का दिन आप लोगों का कार्य क्षेत्र में अच्छा रहेगा। आज आप कार्य को बहुत बखूबी निभाएंगे, जिस वजह से आप लोगों की प्रशंसा भी होगी। आज का दिन आप लोगों के स्वास्थ्य को लेकर के अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां जो थी, वह अब समाप्त होगी। आज परिवार में कोई खुशखबरी आ सकती है। जिस वजह से परिवार में हंसी-खुशी का माहौल बना रहेगा। आज धन की स्थिति भी सामान्य रहेगी। परंतु धन आने की भी संभावना है।
लकी नंबर: 67       शुभ रंग: पीला

अंक 8
आज का दिन आप लोगों का कार्य क्षेत्र में थोड़ा मिला-जुला रहने वाला है। आज मानसिक तनाव हो सकता है। भाग दौड़ के चलते आज आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। जिन लोगों को सिर दर्द की परेशानी रहती है, उन लोगों को आज के दिन मेडिटेशन जरूर करनी चाहिए और थोड़ा समय अपने आप को देना चाहिए आज समय अपने आप में ही ज्यादा से ज्यादा बिताना पसंद करेंगे आज किसी से बात करने का मन नहीं करेगा आज हर तरह के विवाद से भी बच करके रहे धान की स्थिति अच्छी रहेगी परंतु धन खर्च भी हो सकता है।
लकी नंबर:   24       शुभ रंग:  हल्का नीला

अंक 9
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक कुछ नई उम्मीदें लेकर के आने वाला है वहीं पर जो लोग व्यापार कर रहे हैं उन लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा दिन रहेगा आप लोगों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है वहीं पर आज जिन लोगों को बीपी की समस्या रहती है उन लोगों को अपना स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है वहीं पर आज अपने परिवार के साथ समय अवश्य बताएं कोई भी निर्णय लेने हो तो अपने परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर के वार्तालाप करने का प्रयास करें आज का दिन आप लोगों के लिए धन की स्थिति को लेकर के काफी हद तक अच्छा रहेगा.
लकी नंबर: 44        शुभ रंग: नारंगी

Exit mobile version