Site icon Dainik Savera Times | Hindi News Portal

आज का अंक राशिफल 28 जुलाई 2024: रविवार के दिन क्या होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग

28 July ka Ank Rashifal: आज 28 जुलाई 2024 है और दिन रविवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (28/07/2024, 2+8+7+2+0+2+4=25) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 25 (2+5=7) है, जिसका जोड़ 7 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 7 के स्वामी केतु हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

 

अंक 1 
आज आपके लिए दिन काफी हद तक उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। वहीं पर आज के दिन आपको पहले की अपेक्षा ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता है। नौकरी करने वालों को बॉस से सतर्क रहने की जरूरत है। स्वास्थ्य आप लोगों का अच्छा रहेगा। परिवार के बीच आज रिश्तो में भी सुधार आएगा। धन की स्थिति अच्छी रहेगी, लेकिन आपको धन खर्च से बचना होगा।
लकी नंबर:  25,      शुभ रंग:  बैंगनी

अंक 2 
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहने वाला है। वहीं पर आज के दिन कुछ अधूरे कार्य भी पूरे होंगे। व्यापार करने वालों का दिन अच्छा जाएगा। कोई खुशखबरी भी मिल सकती है। शेयर मार्केट में पैसा निवेश करने का प्लान बनाएंगे। परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने के लिए जा सकते हैं। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। वहीं पर स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।
लकी नंबर: 21,     शुभ रंग:  सुनहरा

अंक 3  
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहने की संभावना है। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा लेकिन चिंताओं के कारण मानसिक तनाव उत्पन्न हो सकता है। घर परिवार वाले आपका सहयोग पूर्ण रूप से देने की कोशिश करेंगे। घरवालों के साथ बहुत ज्यादा समय बिताना पसंद करेंगे। धन प्राप्ति होगी, लेकिन उसमें भी आप असंतुष्ट रहेंगे।
लकी नंबर: 55,      शुभ रंग: ऑरेंज

अंक 4 
आज का दिन आप लोगों का बहुत अच्छा रहेगा। सिंगल जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। वहीं पर आज के दिन जीवनसाथी से मिल सकते हैं। यानी कि आपका रिश्ता होने की संभावना है। परिवार में घर में किसी कार्य को लेकर के खुशखबरी मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य आप लोगों का अच्छा रहेगा। लेकिन स्वास्थ्य को लेकर के बिल्कुल भी चिन्तित न रहें।
लकी नंबर:  11,        शुभ रंग:  हल्का पर्पल

अंक 5 
आज आपके कुछ पुराने कार्य अधूरे रहेंगे। जिस वजह से आप अपने नए कार्यों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। आज आपका स्वास्थ्य काफी हद तक अच्छा रहेगा और चीजों में सुधार भी आएगा। वहीं पर आज आपका मानसिक तनाव भी दूर रहेगा। सिरदर्द होने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ समय अच्छा बिताएंगे। जीवनसाथी को कोई बड़ा उपहार भी दे सकते हैं। धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर: 9,      शुभ रंग:  गोल्डन

अंक 6
आज का दिन आप लोगों के लिए कुछ नई योजनाएं लेकर के आ सकता है। जिसकी वजह से आपके मन में उत्साह और खुशी दोनों ही आएंगे। आज आप प्रशंसा भी प्राप्त करेंगे। वहीं पर आज आपका स्वास्थ्य पहले से काफी अच्छा रहेगा। प्रेमी के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। उपहार देने को सोचेंगे। वहीं पर आज आपका प्रेमी भी आपसे संतुष्ट और प्रसन्न रहेगा। धन की स्थिति पहले से बेहतर होगी, परंतु बहुत ज्यादा धन आने की संभावना नहीं है।
लकी नंबर: 15,     शुभ रंग: पीला

अंक 7 
आज आपके लिए दिन काफी ज्यादा फेवरेबल रहेगा। आज के दिन आप जो भी मनोकामना करेंगे, वह कार्य पूरी होगी। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। वहीं पर आज के दिन मानसिक चिंताओं से दूर रहेंगे। अपने ऊपर आज गर्व महसूस करेंगे। जीवन साथी का साथ भी मिलेगा। वहीं पर धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर: 6       शुभ रंग:  हल्का बैंगनी

अंक 8 
आज का दिन आपके लिए उतार- चढ़ाव भरा रह सकता है। वहीं पर आज के दिन किसी कार्य को लेकर के परेशान हो सकते हैं। नौकरी में आपको सफलता प्राप्त हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहने के कारण आपको ज्यादा चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। परिवार में खुशहाली का माहौल बना रहेगा। स्वास्थ्य का आज के दिन ध्यान रखकर चलें।
लकी नंबर:  12       शुभ रंग: मैटी

अंक 9 
मूलांक 9 वालों का आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आज के दिन किसी चीज को लेकर के परेशान हो सकते हैं, लेकिन घबराने की आवश्यकता नहीं है। वहीं पर आने वाले समय में आपके दिन अच्छे गुजरेंगे। आज के दिन महिलाओं का मूड स्विंग हो सकता है। लेकिन आज के दिन अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। जीवन साथी से वार्तालाप करने की भी जरूरत है। वहीं पर धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर: 5       शुभ रंग:  सफेद

Exit mobile version