Site icon Dainik Savera Times | Hindi News Portal

आज का अंक राशिफल 31 जुलाई 2024: बुधवार के दिन क्या होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग

31 July ka Ank Rashifal: आज 31 जुलाई 2024 है और दिन बुधवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (31/07/2024, 3+1+7+2+0+2+4=19) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 19 (1+9=10) है, जिसका जोड़ 1 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 1 के स्वामी सूर्य हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

अंक 1 
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहने वाला है। वहीं पर आज के दिन आप लंबी यात्रा का प्लान बना सकते हैं। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा,लेकिन आज आपको अपने ऊपर भी ध्यान देने की जरूरत है। घर परिवार को भी समय देने का प्रयास करें। जीवनसाथी के साथ समय अच्छा बीतेगा। वहीं पर घर में किसी नए कार्य की शुरुआत होने की बातचीत शुरू हो सकती है। धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर:  26,      शुभ रंग:  कत्थई

अंक 2
आज के दिन आप लोग काफी ऊर्जावान रहेंगे। वहीं पर आज के दिन आप अगर किसी कार्य को लेकर चिंतित थे, तो वह चिंता भी खत्म हो जाएगी। परिवार में शांति बनी रहेगी। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। इसलिए आप अपना पूरा दिन एंज्वॉय कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ समय बिताने के लिए समय बहुत अच्छा है। धन की स्थिति आप लोगों की अच्छी रहेगी।
लकी नंबर: 22,     शुभ रंग:  हल्का सुनहरा

अंक 3 
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा। लेकिन आज के दिन आप थोड़ा सा सतर्क होकर चलें। वहीं पर आज आप किसी धार्मिक स्थान पर यात्रा करने जा सकते हैं। कार्य क्षेत्र में भी धर्म की बातों को लेकर के उत्साह रहेगा। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, परंतु आप स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखकर चलें। वहीं पर आज धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर: 65,      शुभ रंग: हल्का ऑरेंज

अंक 4 
आज का दिन आपका काफी हद तक अच्छा रहेगा। वहीं पर आज के दिन कुछ लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। स्वास्थ्य भी आपका अच्छा रहेगा। किसी नए प्रोजेक्ट पर कार्य करने का मन बनाएंगे। परिवार के साथ भी समय बिताएंगे। जिसकी वजह से आज आप ऊर्जावान बने रहेंगे। परंतु अपने जीवनसाथी या प्रेमी के साथ रोमांटिक समय बिताने का समय नहीं मिलेगा। धन आपका आज खर्चा होगा। इसलिए धन खर्च पर नियंत्रण रखें।
लकी नंबर:  13,        शुभ रंग:  हल्का नारंगी

अंक 5 
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा, जिसकी वजह से आज आप उत्साह से भरे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर के आप की चिंताएं दूर होंगी। वहीं पर आज के दिन किसी नई चीज का आयोजन भी कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भरपूर ऊर्जा के साथ आप कार्य करेंगे, जिसकी वजह से घर परिवार वालों के साथ भी समय बिताएंगे। लेकिन क्रोध करने से आपको नुकसान होगा। आज धन की स्थिति आप लोगों की अच्छी रहेगी।
लकी नंबर: 5,      शुभ रंग:  गोल्डन

अंक 6 
आज का दिन आप लोगों का मिला-जुला रहने वाला है। लेकिन किसी बात को लेकर के चिंतित हो सकते हैं। परिवार के साथ आपका समय बीतेगा। प्रेमी से भी मुलाकात संभव है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता आपको सताएगी, लेकिन आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। नशीले पदार्थों के सेवन करने से बचें। आज अपने जीवन साथी के साथ समय जरूर बिताएं। धन की स्थिति आपकी सामान्य रहेगी।
लकी नंबर: 53,     शुभ रंग: पीला

अंक 7
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। परिवार को लेकर कोई खुशखबरी आपको मिल सकती है। आपको व्यापार में तगड़ा लाभ की संभावना है। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। वहीं पर आज आप अपने घर में बड़ी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। जीवन साथी के साथ भी समय बिताएंगे। धन की स्थिति अच्छी रहेगी, लेकिन धन खर्च भी हो सकता है।
लकी नंबर: 74       शुभ रंग:  हल्का बैंगनी

अंक 8 
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक सामान्य रहने वाला है। वहीं पर आज के दिन आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। परिवार आपका साथ देगा, जिसकी वजह से आपको काफी लाभ हो सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ समय अच्छा बीतेगा। धन को लेकर चिंतित रहने की जरूरत नहीं है।
लकी नंबर:  1       शुभ रंग: नीला

अंक 9 
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी खास रहेगा। क्योंकि आज आप व्यापार में तगड़ा लाभ पा सकते हैं। तरक्की प्राप्त हो सकती है। काफी लंबे समय से रुका हुआ काम आज होने की संभावना है। जिसकी वजह से आज आपका आत्मविश्वास काफी बढ़ा रहेगा। धन खर्च भी होगा, लेकिन धन आने की भी संभावना है।
लकी नंबर: 5       शुभ रंग:  क्रीम

Exit mobile version