आज का अंक राशिफल 31 मई 2024: शुक्रवार के दिन क्या होगा आपका लकी नंबर और शुभ रंग

अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है।

दैनिक अंक ज्योतिष: अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। 

अंक 1 
आज आपको धैर्य के साथ कामकाज करना होगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जो आपके आगे के कार्य में बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। भावनाओं की अभिव्यक्ति के लिए आज सही समय है। 
शुभ अंक- 20
शुभ रंग- सफेद

अंक 2
दिनभर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्य में अड़ेंगे आ सकते हैं जिससे आपका बहुत सारा धन खर्च हो सकता है। आप आज जरूरमंदों की सेवा में तत्पर रहेंगे। घर की समस्याएं अभी आपको अपनी सफलता के रास्ते की बाधाओं की तरह लग सकती हैं।
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- पीला

अंक 3 
करियर के लिहाज से आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको नई उम्मीदों और परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को नौकरी के मामले में कुछ सफलताएं हासिल हो सकती हैं। 
शुभ अंक- 3 
शुभ रंग- हरा

अंक 4
नए अवसर आपकी प्रतीक्षा कर रहे हैं, जिससे आप व्यस्त रहेंगे और अपनी रचनात्मकता दिखा सकते हैं। 
शुभ अंक- 16 
शुभ रंग- लाल

अंक 5
भावुकता आज आपको बैचैन कर सकती है। असंतोष सफलता की पहली आवश्यकता है, इसलिए इस बैचनी का सही से उपयोग करें। आप अपने काम को ले कर पूरी तरह से आश्वस्त हैं किंतु प्रशंसा की कमी से निराशा होगी।
शुभ अंक- 14 
शुभ रंग- लाल

अंक 6
धन संबंधित उन चिंताओं को शेयर करें जो आपको परेशान कर रही हैं। अपने दिल में छिपी इच्छाओं को अभिव्यक्ति दें। अभी अपनी शिक्षा में निवेश करें। यह लंबे समय तक आपकी मदद करेगी।
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- गुलाबी

अंक 7
आप जिस बाधा या नुकसान का सामना कर रहे हैं, उसे कड़ी मेहनत से दूर किया जा सकता हैं। आपके प्रयासों को पुरस्कृत किया जाएगा, इसलिए दुश्मनों की नकारात्मक बातों से प्रभावित न हों।
शुभ अंक- 52 
शुभ रंग- सिल्वर

अंक 8
आज कुछ भी करने से पहले दो बार सोचे और समझदारी से निर्णय लें। महत्वपूर्ण काम करने से बचें। पैसों को सोच समझ कर खर्च करें। महीने का यह दौर आपको नए आयाम खोजने के लिए आगे बढ़ाने वाला है।
शुभ अंक- 22  
शुभ रंग- हरा

अंक 9
आज आप पार्टनर से दूरी महसूस कर सकते हैं। अगर ऐसा है तो रोमांटिक आउटिंग पर जाएं या साथी के साथ अकेले रहें। कार्य तनाव या भ्रम का स्रोत हो सकता है।
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- हरा

- विज्ञापन -

Latest News