Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का पंचांग 25 अप्रैल 2024: गुरुवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

April 25, 2024

आज का पंचांग 25 अप्रैल 2024: गुरुवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

25 April 2024 Aaj Ka Panchang: 25 अप्रैल 2024 को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। इस तिथि पर विशाखा नक्षत्र और व्यतीपात योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो गुरुवार को अभिजीत मुहूर्त 11:55-12:43 है। राहुकाल13:57-15:35 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा वृश्चिक राशि में मौजूद रहेंगे।

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी देते हैं।

शुभ योग और नक्षत्र
25 अप्रैल से लेकर शुक्रवार सुबह  4 बजकर 53 मिनट तक व्यतिपात योग रहेगा.
25 अप्रैल 2024 को देर रात 2 बजकर 24 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा. 

मुहूर्त
1. अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11 बजकर 30 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 22 मिनट तक.
2. अमृत काल मुहूर्त: शाम 4 बजकर 58 मिनट से लेकर शाम को 6 बजकर 41 मिनट तक.
3. गोधूलि मुहूर्त: शाम को 6 बजकर 24 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 46 मिनट तक.
4. विजय मुहूर्त: रात 2 बजकर 6 मिनट से लेकर 2 बजकर 56 मिनट तक.
5. निशिता मुहूर्त: रात को 11 बजकर 34 मिनट से 26 अप्रैल को रात 12 बजकर 18 मिनट तक.
6. ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 3 बजकर 58 मिनट से लेकर सुबह 4 बजकर 42 मिनट तक.

राहुकाल
राहुकाल दिन का वो समय होता है जब किसी भी शुभ कार्य करने की मनाही होती है. इसमें कोई कार्य शुरू करने से असफलता की प्राप्ति हो सकती है. 25 अप्रैल का राहुकाल दोपहर 1 बजकर 57 मिनट से दोपहर 3 बजकर 35 मिनट तक रहेगा.

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
सूर्योदय: सुबह 5 बजकर 45 मिनट पर.
सूर्यास्त: शाम 6 बजकर 52 मिनट पर.

ये भी पढ़ें: ड्रेस कोड को लेकर मचा बवाल, दो लोगों की मौत, UN ने जताई चिंता

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें