Site icon Dainik Savera Times

आज का राशिफल 02 2024: इन राशि वालो को मिलेगा अपने साथी का साथ, जानिए अपना आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 2 April 2024: मंगलवार, 2 April 2024 को ग्रह गोचर के अनुसार कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज के दिन चंद्रमा धनु राशि में मौजूद रहेंगे। आज चैत्र माह की अष्टमी तिथि है। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल देश के जाने मेष से लेकर मीन राशि तक मंगलवार यानी 2 अप्रैल का राशिफल।

मेष राशि
आज के दिन नए मित्रों से आपको लाभ प्राप्त होगा। समस्याएं काफी हद तक कम हो जाएंगी। व्यापार व्यवसाय एवं नौकरी में प्रसन्नता मिलेगी। धर्म-कर्म में रुचि बनी रहेगी। आज के दिन किसी सत्संग में भाग ले सकते हैं।

वृषभ राशि
आज के दिन पार्टनर से सहयोग मिलेगा। उत्साहवर्धक न्यूज़ प्राप्त होगी। आपका सम्मान बना रहेगा। जीवन सुख में बीतेगा। प्रेम प्रसंग के मामलों में पार्टनर से अनबन हो सकती है। आज परिवार के साथ समय बीतेगा।

मिथुन राशि
आज के दिन अपने वाणी पर नियंत्रण बनाकर रखें। क्रोध ज्यादा आएगा। किसी से वाद विवाद हो सकता है। दिनभर मन उदास रहेगा। धन लाभ हो सकता है। प्रेम प्रसंग के मामले में सावधानी रखें। वाद विवाद से बचें।

कर्क राशि
आज के दिन प्रेम प्रसंग के मामले में पार्टनर को गिफ्ट दे सकते हैं। मन आपका प्रसन्न रहेगा। नौकरी में सहकर्मियों का साथ मिलेगा। फैमिली की चिंता बनी रहेगी। निवेश से लाभ होगा। आज के दिन सभी आपका सम्मान करेंगे।

सिंह राशि
आज के दिन मेहनत का फल आपको प्राप्त होगा। काम में सब प्रसन्नता के साथ कार्य करेंगे। बाद विवाद में अपना पक्ष मजबूती से रख पाएंगे। व्यापार व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनेगी। निवेश करने में जल्दबाजी न करें।

कन्या राशि
आज कोई नया प्लान बनेगा। आज के दिन आपका सम्मान होगा। सुख के साधनों की प्राप्त होगी। क्षेत्र में आज आप कई प्रयास करेंगे। न्यू वर्क हाथ में आएंगे। धन प्राप्ति सरलता के साथ होगी। निवेश करना लाभदायक रहेगा।

तुला राशि
आज के दिन चोट वा दुर्घटना से शारीरिक हानि हो सकती है। स्वास्थ्य खराब रह सकता है। वाद विवाद को बढ़ावा ना दें। कीमती वस्तु में ज्यादा ध्यान रहेगा। हानि व परेशानी आ सकती हैं। प्रेम प्रसंग के मामले में झूठ ना बोलें।

वृश्चिक राशि
आज का दिन भूमि या भवन संबंधी बाधा दूर कर आपका फायदा होगा। कोई बड़ा सौदा आप कर सकते हैं। व्यापार व्यवसाय आपके अनुसार चलेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की हेल्प प्राप्त होगी।

धनु राशि
आज के दिन रोजगार प्राप्त होगा। गिफ्ट मिल सकता है। नौकरी करने वालों को सम्मान प्राप्त होगी। व्यापार के लिए लाभ की स्थिति बनेगी। ज्यादा जोखिम लेने से बचें। प्रेम प्रसंग के मामले में पार्टनर के फीलिंग का ध्यान रखें।

मकर राशि
आज के दिन स्टूडेंट वर्क को सफलता हासिल होगी। किसी उत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। कारोबार में लाभ की स्थिति बनेगी। घर के सभी सदस्य प्रसन्न रह सकते हैं। धन की स्थिति बनेंगी।

कुम्भ राशि
आज के दिन व्यवसाईयों के लिए अच्छा रहेगा। नौकरी पेशा लोगों के लिए दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। शेयर मार्केट में पैसा लगाना लाभदायक रहेगा। प्रेम प्रसंग के मामले में पार्टनर के फीलिंग का सम्मान करें।

मीन राशि
आज खर्च ज्यादा होगा। लाभ के अवसर छूट जाएंगे। कीमती समय पर ध्यान दें। व्यर्थ के बाद विवाद में समय खराब ना करें। प्रेम प्रसंग के मामले में पार्टनर को ज्यादा समय दें। कोई आपकी आज मदद कर सकता है।

Exit mobile version