Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

जीवन को संवारने का काम करता है पूजा के समय जलाया गया कपूर, जानिए इससे जुड़े चमत्कारी उपाय

December 29, 2023

जीवन को संवारने का काम करता है पूजा के समय जलाया गया कपूर, जानिए इससे जुड़े चमत्कारी उपाय

हिंदू धर्म में पूजा-पाठ को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। पूजा के समय बहुत सारी सामग्रियों का उपयोग किया जाता है जिसमे से कपूर को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। हिंदू धर्म में शुभ और पवित्र माना गया है। माना जाता है कि कपूर जलाने से घर की नकारात्मकता खत्म होती है और सकारात्मकता का प्रवेश होता है। हिंदू धर्म में कपूर से जुड़े कई चमत्कारी उपाय भी बताए गए हैं जिन्हें करने से जीवन में सुख-शांति का वास होता है और धन की प्राप्ति होती है।

धन प्राप्ति के लिए
तंत्र शास्त्र के अनुसार, अचानक धन प्राप्ति और रुका हुआ धन को प्राप्त करने के लिए गुलाब के फूल में कपूर का टुकड़ा रख दें। फिर शाम के समय फूल में एक कपूर जला दें और फूल को देवी दुर्गा को चढ़ा दें। यह कार्य आप कभी भी शुरू करके कम से कम 43 दिनों तक जरूर करें। अगर आप यह कार्य नवरात्रि के दौरान करेंगे तो इसके और सकारात्मक प्रभाव आपको देखने को मिलेंगे।

नजर उतारने के लिए
परिवार के जिस व्यक्ति को नजर लगने का शक हो, आप उसे सीधा खड़ा करें। इसके बाद कपूर का टुकड़ा लेकर सिर से लेकर पैर तक घड़ी के सुईं घूमने की दिशा में तीन बार नजर उतारें। इसके बाद कपूर को वहीं फर्श पर जला दें। ऐसा करते हुए इस बात का खास ध्यान रखें कि कपूर को किसी अंगारे या कागज पर रखकर न जलाएं बल्कि उसे फर्श पर रखकर सीधे ही आग लगा दें। ऐसा करने से उस व्यक्ति के ऊपर से बुरी नजर उतर जाती है और वह पहले की तरह भला-चंगा हो जाता है।

नौकरी समस्याओं को दूर करने के लिए
नौकरी या कार्यस्थल में आप किसी भी प्रकार की समस्या का सामना कर रहे हैं , तो कपूर को एक रूमाल में बांध कर अपनी वर्क डेस्‍क के पास रख लें। ऐसा करने से कपूर अपनी सकारात्‍मक ऊर्जा से आस-पास का माहौल भी सकारात्मक बना देगा।

दांपत्य जीवन में खुशी के लिए
यदि पति-पत्नी के बीच लड़ाई-झगड़ा हमेशा बना रहता है तो कपूर का यह उपाय कारगर साबित होगा। इसके लिए पत्नी रात को पति के तकिए के नीचे कपूर को रख दें। इसके बाद सुबह जल्दी उठकर बिना किसी टोक के उसे जला दें। ऐसा करने से दांपत्य जीवन में हमेशा प्रेम बना रहेगा और शांति रहेगी।

सेहत को दुरुस्त करने के लिए
अगर आपकी सेहत लंबे वक्त से खराब चल रही है, तो आप नियमित सुबह से लेकर शाम तक कपूर को एक कपड़े में बांधकर अपने पास रखें और जब भी मौका मिले उसे सूंघ लें। ऐसा करने से आपकी सेहत पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। आप रात में सोते वक्त अपनी तकिया के नीचे भी कपूर रख सकती हैं। ऐसा करने से भी आपको लाभ मिलेगा।

घर में सुख-शांति के लिए
घर में सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा के लिए हर रोज सुबह-शाम कपूर को घी में भिगोकर जलाएं और पूरे घर में उसकी खुशबू को फैलाएं। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा दूर जाएगी और घर के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम बना रहेगा। इससे घर में हमेशा सुख-शांति का वास होगा और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें