Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

09 October 2024 Ka Rashifal: मेष राशि वालों का दिन रहेगा मुश्किल, जानें सभी राशियों का हाल

October 9, 2024

09 October 2024 Ka Rashifal: मेष राशि वालों का दिन रहेगा मुश्किल, जानें सभी राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal 9 October 2024: वैदिक ज्योतिषशास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है. एक राशि करीब एक महीने चलती है इस प्रकार से एक साल में 12 राशियों का चक्र पूरा होता है. हर राशि का स्वामी ग्रह होता है. ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है. आज 9 अक्टूबर दिन बुधवार है. आज नवरात्रि का सातवां दिन है.

मेष राशि: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन परेशानियों भरा रहने वाला है. परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर लड़ाई झगड़े बढ़ेंगे. आपको किसी नए काम में इन्वेस्टमेंट करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें. आप अपने घर किसी नये वाहन को लेकर आ सकते हैं.

वृषभ राशि: बुधवार का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए उतार चढ़ाव भरा रहने वाला है. आज राजनीति की ओर कदम बढ़ा रहे लोगों को थोड़ा सावधान रहना होगा. आपको उनके करियर में कोई अच्छा उछाल देखने को मिलेगा.

मिथुन राशि: बुधवार का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए कुछ तनाव भरा हो सकता है. परिवार में सब ठीक रहेगा. सोचे समझे काम पूरे होंगे, उनका किसी नए घर मकान आदि को खरीदने का सपना पूरा होगा.  आपको किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है.

सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों के लिए 9 अक्टूबर का दिन सेहत के मामले में कमजोर रहने वाला है. आपको संतान की पढ़ाई में चल रही समस्याओं को दूर करने के लिए घूमना पड़ेगा. सेहत खराब हो सकती है, इसलिए आप अधिक ठंडा खाने से बचे.

कन्या राशि: कन्या राशि के लोगों के लिए बुधवार का दिन काफी भाग दौड़ भरा रहने वाला है. ऑफिस में काम का बोझ ज्यादा रहेगा. आज  आपको कुछ पैतृक संपत्ति के मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा.

तुला राशि: बुधवार का दिन तुला राशि के लिए मध्यम रहेगा. आज मित्रों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में बिताएंगे. खान पान का ध्यान रखें, खासकर घर के बुजुर्ग. संतान पक्ष की ओर से आपको  कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है.

वृश्चिक राशि: 9 अक्टूबर का दिन वृश्चिक राशि के लोगों के लिए बढ़िया रहेगा. आज परिवार में  किसी मागंलिक  कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है. लाइफ पार्टनर के साथ बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं. सेहत का ध्यान रखें.

धनु राशि: बुधवार का दिन धनु राशि के लिए ठीक ठाक रहेगा. आज बिजनेस में कोई फैसला जल्दबाजी में करने से बचें. आज प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोगों के कोई बड़ी डील फाइनल होते-होते रह सकती है.

मकर राशि: मकर राशि के लोगों के लिए अच्छा रहेगा. युवा अपने करियर पर ध्यान देंगे. काम के सिलसिले में बाहर जाना हो सकता है.  किसी खास का आफके घर पर आना हो सकता है.

कुंभ राशि:  इन जातकों के लिए आज का दिन मिला जुला रहेगा. सेहत नरम रहेगी, ध्यान रखें. ससुराल पक्ष से  आपको धन लाभ मिलने की संभावना है. छात्र अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें. सेहत ठीक रहेगी.

मीन राशि: बुधवार का दिन मीन राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा. आज आपक अटके काम पूरे हो सकते हैं. युवा अपने करियर पर ध्यान दें. आज किसी को पैसा उधार नहीं दें.  आज शाम को आपके घर किसी नये मेहमान का आगमन हो सकता है.

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें