Site icon Dainik Savera Times

2 May 2026 Rashifal: शनिवार को इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा मेहनत का पूरा फल, पढ़ें दैनिक राशिफल

2 May 2026 Rashifal

2 May 2026 Rashifal

2 May 2026 Ka Rashifal: शनिवार, 2 मई 2026 से ज्येष्ठ महीने की शुरुआत हो चुकी है। आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है, जो रात 12:51 तक रहेगी। बता दें कि व्यतिपात योग रात 9:45 तक प्रभावी रहेगा और विशाखा नक्षत्र अगले दिन सुबह 7:10 तक बना रहेगा। ऐसे में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कई राशियों के लिए सकारात्मक संकेत दे रही है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल…

मेष

मेष राशि वालो की बात करें तो आज आपके मन में नए विचार आएंगे और आप ऊर्जा से भरे रहेंगे। शिक्षा और करियर से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और आर्थिक रूप से भी आप आत्मनिर्भर महसूस करेंगे। शाम का समय सुकून भरा रहेगा।
शुभ रंग: मैजेंटा | शुभ अंक: 8

वृष

दिन अनुकूल रहेगा और पुरानी समस्याओं का समाधान मिल सकता है। व्यापार में सुधार होगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। किसी अप्रत्याशित व्यक्ति से मदद मिल सकती है। योजनाओं को गोपनीय रखना बेहतर रहेगा।
शुभ रंग: गोल्डन | शुभ अंक: 6

मिथुन

आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। परिवार और दोस्तों के साथ समय बितेगा। किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को निभाने का अवसर मिलेगा। हालांकि जिद से बचने की जरूरत है। घर में खुशी का माहौल रहेगा।
शुभ रंग: पीच | शुभ अंक: 6

कर्क

दिन थोड़ा व्यस्त रह सकता है, लेकिन आपकी योजनाएं सफल होंगी। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। आलस्य से बचें और समय का सही उपयोग करें। विद्यार्थियों को समय प्रबंधन पर ध्यान देना होगा।
शुभ रंग: काला | शुभ अंक: 2

सिंह

आज आप अपने कार्यों को पूरा करने के लिए दृढ़ रहेंगे। घर और ऑफिस दोनों जगह संतुलन बनाए रखेंगे। सकारात्मक सोच और विनम्र व्यवहार आपको सफलता दिलाएगा।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 5

कन्या

दिन शानदार रहेगा। रिश्तों में सुधार आएगा और छात्रों को नए अवसर मिलेंगे। नए लक्ष्य तय करने के लिए अच्छा समय है। परिवार और काम दोनों में संतुलन बना रहेगा।
शुभ रंग: भूरा | शुभ अंक: 1

तुला

आज आप शांति और समझदारी से काम लेंगे। पुराने कर्ज या जिम्मेदारियां खत्म हो सकती हैं। जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर होंगे। खर्चों पर नियंत्रण रखें।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 8

वृश्चिक

दिन अच्छा रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सलाह लेने और देने दोनों से फायदा होगा। नौकरी से जुड़ी समस्याएं खत्म हो सकती हैं।
शुभ रंग: काला | शुभ अंक: 3

धनु

आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत की सराहना होगी। वाहन खरीदने का विचार सफल हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
शुभ रंग: ग्रे | शुभ अंक: 8

मकर

आज जिम्मेदारियां अधिक रहेंगी, लेकिन आप धैर्य से उन्हें पूरा करेंगे। अनुभवी लोगों की सलाह फायदेमंद होगी। परिवार में शुभ कार्य की योजना बन सकती है।
शुभ रंग: भूरा | शुभ अंक: 2

कुंभ

दिन बेहतर रहेगा। व्यवहार में लचीलापन अपनाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। व्यापार में व्यस्तता बढ़ेगी और रिश्तों में सुधार आएगा।
शुभ रंग: ग्रे | शुभ अंक: 9

मीन

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। करियर में उन्नति के संकेत हैं। प्रमोशन या ट्रांसफर को लेकर बातचीत सफल हो सकती है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 1

Exit mobile version