
23 May 2026 Ka Rashifal: शनिवार, 23 मई 2026 का दिन कई राशियों के लिए सकारात्मक संकेत लेकर आया है। बता दें कि आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है और साथ ही दुर्गाष्टमी व्रत का विशेष संयोग भी बन रहा है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कुछ राशियों के लिए आर्थिक उन्नति, करियर में सफलता और पारिवारिक खुशियां लेकर आ सकती है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल…
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए उत्साह से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी करीबी मित्र का सहयोग मिलने से महत्वपूर्ण सफलता हासिल हो सकती है। लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। परिवार में खुशखबरी का माहौल रहेगा और जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। विद्यार्थियों को करियर से जुड़ी नई संभावनाएं मिल सकती हैं।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 1
वृष राशि
आज आपके रुके हुए कार्य पूरे होने के संकेत हैं। नौकरी और करियर के क्षेत्र में नए अवसर सामने आ सकते हैं। सोशल मीडिया या संपर्कों के जरिए लाभ मिलने की संभावना है। व्यापार में सहयोगियों का साथ मिलेगा और स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है।
शुभ रंग: पर्पल
शुभ अंक: 7
मिथुन राशि
आज का दिन योजनाएं बनाने और नए लक्ष्य तय करने के लिए अच्छा रहेगा। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों को प्रशंसा और सफलता मिल सकती है। परिवार और करीबी लोगों का सहयोग मिलेगा। धार्मिक यात्रा की योजना भी बन सकती है।
शुभ रंग: मेजेंटा
शुभ अंक: 6
कर्क राशि
आज आपको धैर्य और समझदारी से काम लेने की जरूरत होगी। अनुभवी लोगों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 6
ये भी पढ़ें:
सिंह राशि
आज आपको अपने व्यवहार और निर्णयों में संतुलन बनाए रखना होगा। जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेने से बचें। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। व्यापार और नौकरी दोनों क्षेत्रों में काम का दबाव बढ़ सकता है, लेकिन समझदारी से स्थिति संभाल लेंगे।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 8
कन्या राशि
आर्थिक दृष्टि से आज का दिन काफी मजबूत रहने वाला है। धन लाभ के साथ रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना भी है। विद्यार्थियों को शिक्षकों का सहयोग मिलेगा और करियर में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5
तुला राशि
आज ऑफिस के काम में व्यस्तता अधिक रह सकती है। आपकी बातों का प्रभाव दूसरों पर पड़ेगा। आर्थिक स्थिति संतुलित बनी रहेगी, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा और किसी रुकी हुई समस्या का समाधान मिल सकता है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 8
ये भी पढ़ें:
वृश्चिक राशि
आज का दिन खुशियों और उपलब्धियों से भरा रहेगा। अचानक धन लाभ मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और मेहनत का पूरा फल मिलेगा।
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 4
धनु राशि
आज आपके लिए सफलता के नए रास्ते खुल सकते हैं। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को पदोन्नति के संकेत मिल सकते हैं।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 2
मकर राशि
आज कार्यक्षेत्र में आपकी गति तेज रहेगी और समय पर काम पूरे होंगे। परिवार के साथ नए योजनाओं पर चर्चा हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग आपके लिए लाभदायक रहेगा। रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है।
शुभ रंग: सिल्वर
शुभ अंक: 9
कुंभ राशि
आज किस्मत आपका पूरा साथ दे सकती है। कार्यक्षेत्र में बड़ा अवसर मिलने की संभावना है, जिससे भविष्य में लाभ होगा। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात दिन को यादगार बना सकती है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 2
मीन राशि
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। व्यापार और नौकरी दोनों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। भाई-बहनों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। सामाजिक कार्यों में सफलता मिलेगी और सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा।
शुभ रंग: पिंक
शुभ अंक: 6
मेष: दिन शुभ रहेगा...