Site icon Dainik Savera Times

माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए घर में रखें ये 3 चीजें, पैसों की परेशानी होगी दूर!

Goddess Lakshmi

Goddess Lakshmi

धर्म डेस्क : हिंदू धर्म में माता लक्ष्मी को धन और सुख-समृद्धि की देवी माना जाता है। मान्यता है कि माता लक्ष्मी जिस घर में रहती हैं, वहां कभी पैसों की कमी नहीं होती। बता दें कि वास्तु शास्त्र में भी कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है, जिन्हें घर में रखने से सुख-शांति और बरकत आती है। आइए खबर में विस्तार से जानते हैं उन 3 चीजों के बारे में, जिन्हें घर में रखना शुभ माना जाता है।

1. घर में रखें गोमती चक्र

वास्तु के अनुसार, गोमती चक्र को बहुत शुभ माना जाता है। इसे माता लक्ष्मी से जोड़कर देखा जाता है। मान्यता है कि 11 गोमती चक्र को पीले कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखने से घर में सुख-समृद्धि आती है। इससे धन की परेशानी दूर होने की भी मान्यता है।

2. लक्ष्मी यंत्र रखें

माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए घर में लक्ष्मी यंत्र रखना भी अच्छा माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इसकी पूजा करने से धन से जुड़ी परेशानियां कम हो सकती हैं। वास्तु के अनुसार, लक्ष्मी यंत्र को घर की उत्तर-पूर्व दिशा में रखना चाहिए।

ये भी पढ़ें : 

3. तिजोरी में रखें चांदी का सिक्का

वास्तु शास्त्र में चांदी के सिक्के को शुभ माना गया है। आप इसे घर के मंदिर या तिजोरी में रख सकते हैं। अगर सिक्के पर माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की तस्वीर बनी हो, तो इसे और भी अच्छा माना जाता है।

इन बातों का रखें ध्यान

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इन तीनों चीजों को घर में रखने से माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और परिवार में खुशहाली आती है। हालांकि, ये बातें धार्मिक और वास्तु मान्यताओं पर आधारित हैं। इनका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

Exit mobile version