3 May 2026 Ka Rashifal: आज ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है, जो देर रात लगभग 3:02 बजे तक रहेगी। दिनभर वरियान योग का प्रभाव रहेगा और अनुराधा नक्षत्र का संयोग अगले दिन सुबह तक बना रहेगा। धार्मिक दृष्टि से भी आज का दिन खास है, क्योंकि देवर्षि नारद जयंती मनाई जा रही है। ऐसे में आइए जानते हैं आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए क्या संकेत दे रहा है…
मेष राशि
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। काम समय पर पूरे होंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कुछ रचनात्मक विचार मन में आ सकते हैं। हालांकि छात्रों का ध्यान पढ़ाई से भटक सकता है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3
वृष राशि
आज आपको कार्यक्षेत्र में सराहना मिलेगी। परिवार में मधुरता बनी रहेगी। सेहत के लिए योग लाभकारी रहेगा। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 6
मिथुन राशि
दिन आपके पक्ष में रहेगा। सामाजिक और राजनीतिक कार्यों में सफलता मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए नए अवसर खुलेंगे। परिवार से कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
शुभ रंग: गोल्डन
शुभ अंक: 3
ये भी पढ़ें:
कर्क राशि
आज व्यस्तता अधिक रहेगी, लेकिन मेहनत रंग लाएगी। आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा और कोई पुराना मित्र मिलने आ सकता है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 1
सिंह राशि
दिन सामान्य रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें और कानूनी मामलों में जल्दबाजी से बचें। नए कार्य की शुरुआत के लिए समय ठीक है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 5
कन्या राशि
नई ऊर्जा के साथ दिन की शुरुआत होगी। उधार दिया धन वापस मिल सकता है। निवेश से पहले सोच-विचार जरूरी है। कोई पुराना परिचित संपर्क कर सकता है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5
ये भी पढ़ें:
तुला राशि
आज का दिन सकारात्मक रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार में खुशखबरी आ सकती है। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी।
शुभ रंग: पिंक
शुभ अंक: 7
वृश्चिक राशि
दिन खुशियों से भरा रहेगा। व्यवसाय में नई योजनाएं सफल होंगी। पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। परिवार में शांति बनी रहेगी।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 8
धनु राशि
दिन सामान्य रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र में प्रगति के अवसर मिलेंगे। पुराने विवाद सुलझ सकते हैं।
शुभ रंग: पर्पल
शुभ अंक: 4
मकर राशि
आज आय के नए स्रोत बनेंगे। शिक्षा और करियर में आ रही बाधाएं दूर होंगी। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 1
कुंभ राशि
दिन शुभ रहेगा। नई योजनाओं पर काम आगे बढ़ेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। रिश्तों में मधुरता आएगी।
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 8
मीन राशि
परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। कार्यों की सराहना होगी। व्यापार में नए अवसर मिलेंगे। पुराने उपकार का फल आज मिल सकता है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 5
मेष: दिन शुभ रहेगा...