
Weekly Horoscope : साप्ताहिक राशिफल में जानें इस सप्ताह कैसी रहेगी आपकी पारिवारिक जिंदगी, आर्थिक स्थिति, स्वास्थ्य और कार्यस्थल पर आपकी स्थिति, इस सप्ताह आपके लिए क्या है आपके लिए क्या करना लाभदायक होगा और समस्याओं से बचने के लिए आपको क्या सावधानियां बरतनी चाहिए।
मेष राशि : इस सप्ताह मेष राशि वाले जातकों में उत्साह एवं उमंग भरपूर देखने को मिल सकता है। इस सप्ताह आर्थिक लाभ को लेकर स्थितियाँ अच्छी बनी रहेंगी। सप्ताह के मध्य में किसी प्रकार की शारीरिक व मानसिक समस्या आपको परेशान कर सकती है। अपने आप को बेकार की बातचीत से दूर रखें। विद्यार्थियों को इस सप्ताह सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर स्थिति आपके अनुकूल रहेगी।
वृषभ राशि : इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातक आलसी रह सकते हैं तथा कार्य में विलंब का अनुभव कर सकते हैं। इस सप्ताह आपके ऊपर कार्यस्थल पर काम का बोझ अधिक रह सकता है। आपको अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति से जुड़े मामलों में आपको सफलता मिल सकती है। कोई स्वास्थ्य समस्या आपको परेशान कर सकती है। सप्ताह का अंतिम भाग आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा।
मिथुन राशि : इस सप्ताह मिथुन राशि वाले जातकों को भाग्य का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। इस सप्ताह आपकी मुलाकात कुछ नए लोगों से हो सकती है जो आपके काम में आपकी मदद कर सकते हैं। इस सप्ताह धन लाभ की संभावना बहुत अच्छी रहेगी। सप्ताह के मध्य में स्वास्थ्य संबंधी मामलों में थोड़ा सावधान रहें। आपको अप्रत्याशित यात्रा पर जाना पड़ सकता है। जीवनसाथी के प्रति आपका लगाव बढ़ेगा, उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कर्क राशि : इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों को नौकरी तथा व्यापार के क्षेत्र में शुभ समाचार मिल सकते हैं। इस सप्ताह कार्यस्थल पर सहकर्मियों से मिलने वाला सहयोग आपके लिए मददगार साबित होगा। इस सप्ताह आपको धन संबंधी मामलों में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम जीवन में रिश्ते बिगड़ सकते हैं, इसलिए धैर्य से काम लें। इस सप्ताह आपके खर्चे बढ़ सकते हैं तथा अनचाही यात्राएं आपको परेशान कर सकती हैं।
सिंह राशि : इस सप्ताह सिंह राशि के जातक/जातिकाओं की दैनिक आय में वृद्धि हो सकती है। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह लाभदायक एवं लाभप्रद साबित हो सकता है। इस सप्ताह आपका पारिवारिक एवं वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। सप्ताह के मध्य में व्यर्थ के वाद-विवाद और झगड़ों से खुद को दूर रखें। सप्ताह का अंत आर्थिक लाभ लेकर आएगा।
कन्या राशि : इस सप्ताह कन्या राशि के जातकों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। इस सप्ताह आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। कार्यरत पेशेवरों को पदोन्नति मिल सकती है। कार्यस्थल पर किसी प्रकार का परिवर्तन संभव है। इस सप्ताह आपको आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।
तुला राशि : इस सप्ताह तुला राशि के विवाहित जातकों को किए गए निवेश से अच्छा लाभ मिल सकता है। इस सप्ताह आपको शैक्षणिक प्रतियोगिताओं में सफलता मिलने की संभावना है। इस सप्ताह आपको कार्यस्थल पर सकारात्मक परिणाम मिलेंगे, अधिकारियों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। सप्ताह के मध्य में कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या आपको परेशान कर सकती है। इस सप्ताह धार्मिक यात्रा और खर्च संभव है।
वृश्चिक राशि : इस सप्ताह सक्ति राशि के जातक अपने जीवन में कुछ अच्छे बदलाव कर सकते हैं। कार्यस्थल पर स्थितियाँ सामान्य रह सकती हैं। इस सप्ताह आपको घर और ज़मीन से संबंधित कुछ लाभ मिल सकते हैं। इस सप्ताह आपको जीवनसाथी और स्वयं के स्वास्थ्य से संबंधित परेशानियां हो सकती हैं, विशेषकर हड्डियों और मांसपेशियों में दर्द। इस सप्ताह आपको प्रॉपर्टी से जुड़े कामों में सफलता मिल सकती है।
धनु राशि : इस सप्ताह धनु राशि वाले जातकों को कार्यस्थल पर अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। इस सप्ताह आपको अपनी वाणी और व्यवहार के कारण दैनिक जीवन में अच्छे लाभ मिल सकते हैं। कार्यस्थल पर वरिष्ठों के साथ अच्छे तालमेल के कारण आपका काम बिना किसी बाधा के पूरा हो जाएगा, इसके साथ ही आपकी पदोन्नति के भी योग बनेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आपको अप्रत्याशित वित्तीय लाभ प्राप्त हो सकता है।
मकर राशि : नौकरीपेशा मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहेगा तथा व्यापारी वर्ग के लोगों को कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। माता का स्वास्थ्य कुछ चिंता का कारण बन सकता है। विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह अधिक मेहनत वाला रहेगा। इस सप्ताह अपने खान-पान का ध्यान रखें।
कुंभ राशि : इस सप्ताह कुंभ राशि वाले जातकों को मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा, लेकिन अधिकारियों के साथ तालमेल बनाए रखना उचित रहेगा। इस सप्ताह आप व्यवसाय में कुछ नई उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। इस सप्ताह धन को लेकर स्थिति अच्छी रहेगी।
मीन राशि : इस सप्ताह मीन राशि के जातकों को साहस की कमी महसूस हो सकती है। वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव आने की संभावना है। इस सप्ताह व्यापार और नौकरी में लाभ आपको खुशी दे सकता है। नौकरी में आपको पदोन्नति और नए अवसर मिल सकते हैं। काम को लेकर काफी भागदौड़ हो सकती है। आपको अपने ससुराल पक्ष से लाभ मिल सकता है। इस सप्ताह भाई-बहनों के साथ बहस से बचें।
मेष: दिन शुभ रहेगा...